पटना : सीटों बंटवारे पर वाम दलों की ‘अपनी डफली, अपना राग''
Updated at : 03 Feb 2019 7:38 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : सीटों के बंटवारे पर वाम दलों का रवैया ‘अपनी डफली, अपना राग’ जैसा है. सीपीआइ एमएल, सीपीआइ और सीपीएम अभी तक एक प्लेटफाॅर्म पर बातचीत को नहीं आये हैं. खास बात यह भी है कि अलग-अलग स्तरों पर ही महागठबंधन को लेकर अनौपचारिक बातचीत हुई है. आधिकारिक तौर पर अभी तक इसमें गंभीरता […]
विज्ञापन
पटना : सीटों के बंटवारे पर वाम दलों का रवैया ‘अपनी डफली, अपना राग’ जैसा है. सीपीआइ एमएल, सीपीआइ और सीपीएम अभी तक एक प्लेटफाॅर्म पर बातचीत को नहीं आये हैं. खास बात यह भी है कि अलग-अलग स्तरों पर ही महागठबंधन को लेकर अनौपचारिक बातचीत हुई है. आधिकारिक तौर पर अभी तक इसमें गंभीरता नहीं दिखायी गयी है. वाम दलों ने अपने-अपने हिसाब से सीटों पर दावेदारी भी कर रखी है.
बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें हैं. चर्चा पर भरोसा करें तो महागठबंधन की बड़ी पार्टियां अपने-अपने हिसाब से सीटों पर दावेदारी कर रही हैं. वाम दलों की बात करें तो करीब 14 सीटों पर इनलोगों की भी दावेदारी है.
भाकपा माले के प्रदेश सचिव कुणाल कहते हैं कि पाटलिपुत्र, वाल्मीकिनगर, आरा, सीवान, जहानाबाद, काराकाट सीटों पर हमारी पार्टी ने दावेदारी की है. इन स्थानों पर हमारी पार्टी को अच्छे वोट मिलने का भरोसा है. पिछला रिकॉर्ड भी अच्छा ही है. हालांकि, जब मिल बैठकर बात होगी तो आगे-पीछे हो जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




