ePaper

पटना : इंजीनियरिंग में नौ प्राचार्यों को अतिरिक्त प्रभार

Updated at : 01 Feb 2019 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : इंजीनियरिंग में नौ प्राचार्यों को अतिरिक्त प्रभार

पटना : राज्य सरकार ने नये इंजीनियरिंग कालेजों में नौ प्राचार्यों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. विज्ञान व प्रावैधिकी विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है. बीसीइ भागलपुर के प्राचार्य डॉ फखरूद्दीन अंसारी को लखीसराय व मुंगेर इंजीनियरिंग कालेज, एमआइटी मुजफ्फरपुर के प्राचार्य डॉ जगदानंद झा को समस्तीपुर व सीतामढ़ी, मोतिहारी इंजीनियरिंग कालेज […]

विज्ञापन
पटना : राज्य सरकार ने नये इंजीनियरिंग कालेजों में नौ प्राचार्यों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. विज्ञान व प्रावैधिकी विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है.
बीसीइ भागलपुर के प्राचार्य डॉ फखरूद्दीन अंसारी को लखीसराय व मुंगेर इंजीनियरिंग कालेज, एमआइटी मुजफ्फरपुर के प्राचार्य डॉ जगदानंद झा को समस्तीपुर व सीतामढ़ी, मोतिहारी इंजीनियरिंग कालेज के प्राचार्य डॉ रामचंद्र प्रसाद को पश्चिम चंपारण, मधुबनी व शिवहर, नालंदा इंजीनियरिंग महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ सीबी महतो को नवादा व शेखपुरा, बीपी मंडल इंजीनियरिंग महाविद्यालय मधेपुरा के प्रभारी प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार अमर को अररिया, खगड़िया व सुपौल इंजीनियरिंग कालेज का अतिरिक्त प्रभार मिला है.
गया इंजीनिरिंग कालेज के प्राचार्य डॉ निर्मल कुमार को औरंगाबाद, अरवल व जहानाबाद, एलएनजेपी छपरा के प्रभारी प्राचार्य डॉ अनिल कुमार सिंह को गोपालगंज, सिवान व कैमूर, पूर्णिया इंजीनियरिंग कालेज के प्रभारी प्राचार्य नीरज को किशनगंज व बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कालेज के प्राचार्य डॉ कुमार सुरेंद्र को बक्सर व भोजपुर इंजीनियरिंग कालेज का अतिरिक्त प्रभार मिला है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन