पटना : फ्लाइओवर के पिलरों को मधुबनी पेंटिंग से सजाया जायेगा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2019 9:18 AM

विज्ञापन

पटना : राजधानी पटना में निर्मित फ्लाइओवर के पिलरों को मधुबनी पेंटिंग से सजाया जायेगा. फ्लाइओवर के पिलरों पर सटे पोस्टर और उसके नीचे की गंदगी से शहर की खूबसूरती प्रभावित होती है. इसे देखते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने पिलरों के सौदर्यीकरण करने का निर्देश पटना नगर […]

विज्ञापन
पटना : राजधानी पटना में निर्मित फ्लाइओवर के पिलरों को मधुबनी पेंटिंग से सजाया जायेगा. फ्लाइओवर के पिलरों पर सटे पोस्टर और उसके नीचे की गंदगी से शहर की खूबसूरती प्रभावित होती है. इसे देखते हुए नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने पिलरों के सौदर्यीकरण करने का निर्देश पटना नगर निगम के आयुक्त को दिया है. प्रधान सचिव द्वारा की गयी अतर एजेंसी समन्वय समिति की बैठक में पथ निर्माण विभाग से सहमति मांगी गयी.
इस पर पथ निर्माण विभाग ने अपनी सहमति दे दी है. अब निगम क्षेत्र में निर्मित फ्लाइओवर के नीचे की जमीन को पटना नगर निगम को हस्तांतरित कर दी जायेगी. जैसे ही फ्लाइओवर की जमीन नगर निगम को हस्तांतरित हो जाती है वैसे ही उच्च स्तर की सफाई के साथ मधुबनी पेंटिंग करायी जायेगी. इसके साथ ही बैठक में यह भी निर्धारित हुआ कि टेलीकॉम कंपनियों द्वारा पटना नगर निगम से समन्वय स्थापित कर रोड की कटिंग नहीं की जाती है तो निगम ऐसे कार्य को रोक लगा देगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन