पटना : फरवरी के अंत में राशन दुकानों में लगेगी पीओएस मशीन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jan 2019 9:14 AM

विज्ञापन

पटना : राशन दुकानों में कालाबाजारी रोकने के लिए फरवरी के अंत तक प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन लगाने का काम शुरू हो जायेगा. पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कुछ दुकानों में लगाकर उद्घाटन की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. पीओएस मशीन लगाने के लिए चयनित दो एजेंसियों के साथ रेट को लेकर दस दिनों […]

विज्ञापन
पटना : राशन दुकानों में कालाबाजारी रोकने के लिए फरवरी के अंत तक प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) मशीन लगाने का काम शुरू हो जायेगा.
पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कुछ दुकानों में लगाकर उद्घाटन की प्रक्रिया पूरी कर ली जायेगी. पीओएस मशीन लगाने के लिए चयनित दो एजेंसियों के साथ रेट को लेकर दस दिनों में निर्णय लिये जाने की संभावना है. इसके बाद एजेंसी द्वारामशीनें लगायी जायेंगी. विभाग ने पहले से 42 हजार व नये खुलने वाले 13 हजार राशन दुकानों में जल्द से जल्द पीओएस मशीन लगाने को लेकर दो एजेंसियों का चयन किया है.
पीओएस मशीन लगाने पर सालाना 93़ 39 करोड़ खर्च होंगे. खाद्य सुरक्षा योजना के तहत राज्य में 8़ 57 करोड़ लाभुकों को सस्ते दर पर राशन दुकानों से प्रत्येक माह 4़ 57 लाख मिट्रीक टन अनाज मिलता है.पीओएस मशीन लगाने के लिए हैदराबाद की लिंक वेल व कोलकाता की इंटीगरा एजेंसी का चयन किया गया है. एजेंसी को पांच साल तक मशीन संचालन की जिम्मेदारी होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन