पटना : एमबीबीएस डॉक्टर के समान होगा पशु चिकित्सकों का वेतन : नीतीश कुमार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की बड़ी घोषणा पटना : राज्य के पशु चिकित्सकों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी घोषणा की है. अब इन्हें भी एमबीबीएस चिकित्सकों के बराबर वेतन मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में निर्णय इसी सप्ताह हो जायेगा. सरकार के इस निर्णय के बाद संविदा वाले पशु चिकित्सकों का […]
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की बड़ी घोषणा
पटना : राज्य के पशु चिकित्सकों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ी घोषणा की है. अब इन्हें भी एमबीबीएस चिकित्सकों के बराबर वेतन मिलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में निर्णय इसी सप्ताह हो जायेगा. सरकार के इस निर्णय के बाद संविदा वाले पशु चिकित्सकों का वेतन 29 हजार से बढ़कर 56 हजार रुपये हो जायेगा. मुख्यमंत्री सोमवार को ज्ञान भवन में बिहार लाइव स्टॉक मास्टर प्लान का विमोचन रहे थे.
मौके पर उन्होंने पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया और सुधा के कई प्रोडक्टों को लांच किया. वर्तमान में राज्य में 1000 से अधिक पशु चिकित्सक हैं. इनमें 500 से अधिक संविदा वाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










