फुलवारीशरीफ : पसही महादलित बस्ती को मुख्यमंत्री ने दीं कई सौगातें

Updated at : 28 Jan 2019 9:31 AM (IST)
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : पसही महादलित बस्ती को मुख्यमंत्री ने दीं कई सौगातें

रामदेव चौधरी ने सीएम के समक्ष फहराया तिरंगा फुलवारीशरीफ : सीएम नीतीश कुमार के समक्ष फुलवारी की पसही महादलित बस्ती में रामदेव चौधरी ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान वहां मौजूद हजारों बच्चे महिलाएं व पुरुषों का हुजूम गणतंत्र के जश्न में डूब गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन से इस इलाके में दस करोड़ की […]

विज्ञापन
रामदेव चौधरी ने सीएम के समक्ष फहराया तिरंगा
फुलवारीशरीफ : सीएम नीतीश कुमार के समक्ष फुलवारी की पसही महादलित बस्ती में रामदेव चौधरी ने झंडोत्तोलन किया. इस दौरान वहां मौजूद हजारों बच्चे महिलाएं व पुरुषों का हुजूम गणतंत्र के जश्न में डूब गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन से इस इलाके में दस करोड़ की लागत से पसही से नकटी भवानी रोड, पंचायत सरकार भवन, सामुदायिक भवन, दो आंगनबाड़ी, अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र, फरीदपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय को हाइस्कूल का दर्जा और पसही प्राथमिक विद्यालय को मिडिल स्कूल की सौगात मिली.
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री सांसद राम कृपाल यादव, पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, विधायक श्याम रजक पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा मुखिया नीरज कुमार और अन्य सभी जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में सीएम नीतीश कुमार ने कई विकास योजनाओं के शुभारंभ करने की घोषणा की.
इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ जीविका की दीदियों और आंगनबाड़ी द्वारा भी राष्ट्र गान और देशभक्ति गीत संगीत की प्रस्तुतियां समारोह में चार चांद लगा दिया. पसही महादलित बस्ती में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत पक्की नाली और गली योजना, पशु अस्पताल, पेयजल योजना का उद्घाटन भी सीएम ने रिमोट दबाकर किया. कई दलित महिलाओं को रोजगार के लिए जीविका के जरिये करोड़ों की राशि वितरित की गयी. कन्या उत्थान योजना, दुकान खोलने सहित कई योजनाओं की राशि लाभुकों के बीच वितरित की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन