पटना के मसौढ़ी में आवारा कुत्तों का आतंक, 15 दिन में 312 लोगों को लगी रेबीज वैक्सीन

Updated:
विज्ञापन
आवारा कुत्तों की सांकेतिक तस्वीर।

आवारा कुत्तों की सांकेतिक तस्वीर।

पटना के मसौढ़ी शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है, जिससे लोगों का सुबह-शाम घर से निकलना मुश्किल हो गया है. पिछले 16 दिनों में 312 लोगों को कुत्ते के काटने के बाद रेबीज रोधी वैक्सीन लगानी पड़ी है.

विज्ञापन

Patna News (अजय कुमार): पटना के मसौढ़ी शहर से लेकर आसपास के गांवों तक आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. सुबह-शाम सड़क पर निकलना लोगों के लिए चुनौती बन गया है. सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और पैदल आने-जाने वाले लोगों को हो रही है. कई जगह कुत्तों के झुंड राहगीरों पर दौड़ पड़ते हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है.

बताया जाता है कि पिछले सप्ताह एक गाड़ी में भरकर दर्जनों आवारा कुत्तों को लाकर मसौढ़ी में छोड़ दिया गया है. इसके बाद इन कुत्तों ने नगर क्षेत्र समेत आसपास के इलाकों में आतंक फैला रखा है.

17 जुलाई से 31 जुलाई तक 312 लोगों को लगी वैक्सीन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) मसौढ़ी के अनुसार 17 जुलाई से 31 जुलाई के बीच 16 दिनों में 312 लोगों को कुत्ते के काटने के बाद रेबीज रोधी वैक्सीन लगायी गयी. पीएचसी प्रभारी डॉ. रामानुजम ने बताया कि सामान्य दिनों में पूरे प्रखंड से हर महीने करीब 100 से 125 लोग ही वैक्सीन लेने आते हैं, लेकिन इस बार मामलों में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गयी है.

कुत्ता काटने पर तुरंत घाव धोने की सलाह

डॉ. रामानुज ने सलाह दी कि कुत्ता काटने पर घाव को तुरंत साबुन और साफ पानी से अच्छी तरह धोएं. इसके बाद बिना देर किये नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर रेबीज का टीका अवश्य लगवाएं.

आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग

इधर, स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और अनुमंडल प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने और उन्हें कहीं अन्यत्र वन विभाग के माध्यम से हटवाने की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, तो यह समस्या और गंभीर हो सकती है.

Also Read: पटना: राशन कार्ड अभियान का असर पालीगंज में दिखा, सरकार के लक्ष्य से 15 हजार ज्यादा आवेदन पहुंचे


विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है. स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट, समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष पकड़ है. वे तथ्य आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन