पटना : 15 पुलिसकर्मी पुलिस मेडल से होंगे सम्मानित
Updated at : 26 Jan 2019 2:34 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : बिहार पुलिस के 17 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जायेगा. इओयू में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार और सीआइडी में डीएसपी राकेश कुमार ब्रह्मचारी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जायेगा. वहीं, निगरानी के डीआइजी शंकर झा और एएसपी वीना कुमारी सहित 15 पुलिस अधिकारियों […]
विज्ञापन
पटना : बिहार पुलिस के 17 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जायेगा. इओयू में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक जितेंद्र सिंह गंगवार और सीआइडी में डीएसपी राकेश कुमार ब्रह्मचारी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जायेगा. वहीं, निगरानी के डीआइजी शंकर झा और एएसपी वीना कुमारी सहित 15 पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा.
इन्हें मिलेगा पुलिस पदक : निगरानी ब्यूरो में डीआइजी शंकर झा, एएसपी वीना कुमारी, स्पेशल विजिलेंस यूनिट के इंस्पेक्टर उमेश लाल रजक, एसवीसू के जवान नंदकिशोर सिंह, हवलदार गौतम कुमार, आइजी आॅपरेशन कार्यालय में तैनात जमादार संजय कुमार, एसटीएफ में दारोगा मोहम्मद रमजान आलम, इंस्पेक्टर अर्जुन लाल, सिपाही चंद्रप्रकाश सिंह, पुलिस मुख्यालय में जमादार श्रीनारायण सिंह, जमादार चंद्रप्रकाश तिवारी, जवान दिलीप कुमार सिंह, कांस्टेबल मनीष कुमार गुप्ता और बीएमपी-5 में तैनात हवलदार प्रीतम सिंह और गाेपालगंज में तैनात जमादार रणधीर कुमार सिंह शामिल हैं.
वहीं, बिहार होमगार्ड में तैनात इंस्पेक्टर अमन कुमार सिंह को भी राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जायेगा. अमन पुलिस महानिदेशक सह महासमादेष्टा गृहरक्षा वाहिनी एवं अग्निशाम सेवाएं के कार्यालय में पद स्थापित हैं. जम्मू कश्मीर के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में तैनाती के दौरान बीएसएफ में अपने दायित्व का शानदार प्रदर्शन करने वाले ग्राम फतेपुर थाना परसा निवासी कमलेश प्रसाद को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जायेगा. उनको सराहनीय सेवा के लिए यह सम्मान दिया जा रहा है. कमलेश की बीएसएफ के सीमांत मुख्यालय रजौरी में तैनाती है. वर्तमान में वह गृह मंत्रालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




