प्रियंका गांधी को लेकर भाजपा नेता ने दिया विवादित बयान, कहा- सुंदर चेहरे पर वोट नहीं मिलते

पटना : प्रियंका गांधी वाड्रा के औपचारिक रूप से सक्रिय राजनीति में आने के बाद से विपक्षी दलों के नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गयी है. इसी क्रम में भाजपा नेता व बिहार सरकार में पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि खूबसूरत चेहरों के आधार पर वोट हासिल […]
पटना : प्रियंका गांधी वाड्रा के औपचारिक रूप से सक्रिय राजनीति में आने के बाद से विपक्षी दलों के नेताओं की बयानबाजी शुरू हो गयी है. इसी क्रम में भाजपा नेता व बिहार सरकार में पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि खूबसूरत चेहरों के आधार पर वोट हासिल नहीं किये जाते हैं. साथ ही कहा है कि प्रियंका गांधी रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं, जो जमीन घोटाले और भ्रष्टाचार से जुड़े कई मामलों में आरोपित हैं. भाजपा नेता ने कहा है कि वह बहुत सुंदर हैं, लेकिन इससे अलावा उनकी कोई राजनीतिक उपलब्धि नहीं है.
Bihar Min Vinod Narayan Jha on Priyanka Gandhi: Votes can't be won on basis of beautiful faces. Moreover, she is wife of Robert Vadra who is accused of involvement in land scam&several corruption cases. She's very beautiful but other than that she holds no political achievement. pic.twitter.com/vFzffKtdrJ
— ANI (@ANI) January 25, 2019
मालूम हो कि कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस का महासचिव बनाने के साथ-साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है. प्रियंका गांधी के औपचारिक रूप से राजनीति में आने के बाद से नेताओं के बयान लगातार आ रहे हैं. एक ओर जहां विपक्ष से जुड़े लोग राहुल गांधी की हार बता रहे हैं, वहीं कांग्रेस और उनकी सहयोगी पार्टियों से जुड़े लोग प्रियंका को औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपे जाने को राहुल गांधी का मास्टर स्ट्रोक बता रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




