पटना : मुख्य सचिव आज सभी डीएम से करेंगे चुनाव को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : भारत निर्वाचन आयोग की टीम के लौटने के बाद राज्य में चुनावी तैयारियों को फुलप्रुफ बनाने की कवायद तेज हो गयी है. इसी क्रम में मुख्य सचिव दीपक कुमार शुक्रवार को लोकसभा चुनाव की समीक्षा सभी जिलाधिकारियों के साथ करेंगे. वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव सभी जिलों में मतदाता सूची, बूथों […]
विज्ञापन
पटना : भारत निर्वाचन आयोग की टीम के लौटने के बाद राज्य में चुनावी तैयारियों को फुलप्रुफ बनाने की कवायद तेज हो गयी है. इसी क्रम में मुख्य सचिव दीपक कुमार शुक्रवार को लोकसभा चुनाव की समीक्षा सभी जिलाधिकारियों के साथ करेंगे. वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव सभी जिलों में मतदाता सूची, बूथों की तैयारी, बूथों पर सुविधाएं की समीक्षा करेंगे. निर्वाचन आयोग ने राज्य की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन की तिथि 31 जनवरी निर्धारित की है.
इसके पहले जिलाधिकारियों से मतदान से संबंधित जो भी कमियां हैं उसे दूर करनी है. इसके अलावा मुख्य सचिव द्वारा यह भी निर्धारित किया जायेगा कि किसी भी स्तर पर तीन साल से अधिक समय से पदस्थापित पदाधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया जाये. साथ ही हर जिले में इवीएम की स्थिति का भी जायजा लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










