पटना : लवली आनंद आज होंगी कांग्रेस में शामिल

Updated at : 25 Jan 2019 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : लवली आनंद आज होंगी कांग्रेस में शामिल

पटना : पूर्व सांसद लवली आनंद शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल होंगी. कांग्रेस में शामिल होने के बाद वह शिवहर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से दावेदारी कर सकती हैं. सदाकत आश्रम में बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा उनको पार्टी की सदस्यता दिलायेंगे. लवली आनंद बिहार पीपुल्स […]

विज्ञापन
पटना : पूर्व सांसद लवली आनंद शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल होंगी. कांग्रेस में शामिल होने के बाद वह शिवहर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से दावेदारी कर सकती हैं.
सदाकत आश्रम में बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा उनको पार्टी की सदस्यता दिलायेंगे. लवली आनंद बिहार पीपुल्स पार्टी के संस्थापक आनंद मोहन की पत्नी हैं. इसके पूर्व वह वैशाली लोकसभा सीट से सांसद रही चुकी हैं. कई दलों में यात्रा करने के बाद एक बार फिर वह कांग्रेस में शामिल होने जा रही हैं.
कांग्रेस में शामिल हुए आप के दस कार्यकर्ता
पटना : आप के दस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. पार्टी के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित मिलन समारोह में बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, तारिक अनवर, डाॅ शकील अहमद, बीरेंद्र सिंह राठौर, जावेद, शकील अहमद खान की उपस्थिति में इन कार्यकर्ताओं पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन