ePaper

पटना : प्रियंका गांधी के महासचिव बनने पर जश्न

Updated at : 24 Jan 2019 2:20 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : प्रियंका गांधी के महासचिव बनने पर जश्न

पटना : प्रियंका गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव (प्रभारी पूर्वी यूपी) बनाये जाने पर सदाकत आश्रम में बुधवार को जश्न का माहौल रहा. कांग्रेसी नेताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया. बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवि है. देश की जनता […]

विज्ञापन
पटना : प्रियंका गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव (प्रभारी पूर्वी यूपी) बनाये जाने पर सदाकत आश्रम में बुधवार को जश्न का माहौल रहा. कांग्रेसी नेताओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया. बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवि है.
देश की जनता की मांग थी कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस में महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी जाये. उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को महासचिव व पश्चिमी यूपी का प्रभारी बनाये जाने का स्वागत किया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा ने प्रियंका गांधी की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि इससे कांग्रेस और सशक्त होकर उभरेगी.
विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्रा, कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह, सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह धीरज, कौकब कादरी, डॉ अशोक कुमार व समीर कुमार सिंह, प्रदेश कांग्रेस चुनाव घोषणा पत्र कमेटी के संयोजक आनंद माधव, वरिष्ठ नेता किशोर कुमार झा, सिसिल साह आदि ने भी खुशी जतायी है.
इधर, हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाये जाने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि दिखती है. प्रियंका को कांग्रेस महासचिव बनाये जाने का लाभ चुनाव में महागठबंधन को मिलेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन