विधानमंडल के बजट सत्र में पेश होगा विधेयक, बिहार में गरीब सवर्णों को 10% आरक्षण अगले माह से
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : गरीब सवर्णों को बिहार में 10 फीसदी आरक्षण फरवरी माह से लागू हो जायेगा. इसके बाद राज्य सरकार की नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण का लाभ गरीब सवर्णों को भी मिलने लगेगा. इसको लेकर 11 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र में विधानमंडल में विधेयक पेश किया जायेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार […]
विज्ञापन
पटना : गरीब सवर्णों को बिहार में 10 फीसदी आरक्षण फरवरी माह से लागू हो जायेगा. इसके बाद राज्य सरकार की नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण का लाभ गरीब सवर्णों को भी मिलने लगेगा. इसको लेकर 11 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र में विधानमंडल में विधेयक पेश किया जायेगा.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अपने सरकारी आवास एक अणे मार्ग में उच्चस्तरीय बैठक के बाद सभी प्रक्रियाएं पूरी करने का निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग को दिया. बैठक में महाधिवक्ता ललित किशोर से कानूनी परामर्श लेने के बाद यह निर्णय लिया गया कि राज्य में गरीब सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान लागू करने के लिए अलग से अधिनियम बनाना आवश्यक है.
इसके बाद मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को विधेयक तैयार करने निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस विधेयक को फरवरी में शुरू हो रहे बजट सत्र में विधानमंडल में पेश किया जायेगा, इसलिए समय सीमा में के अंदर इसे तैयार कर लिया जाये. इस बैठक में मुख्य सचिव दीपक कुमार, सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमार और सचिव मनीष कुमार वर्मा भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










