पटना : लोकसभा चुनाव में राजद अपने पुराने नेताओं पर लगायेगा दांव
Updated at : 21 Jan 2019 7:23 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर राजद में टिकट का ब्लू प्रिंट तैयार हो गया है. पार्टी नेता अभी खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को छोड़ पार्टी अपने सभी सीटिंग उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारेगी. इसके अलावा अपने तपे-तपाये पुराने व वरिष्ठ नेताओं पर भी पार्टी भरोसा […]
विज्ञापन
पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर राजद में टिकट का ब्लू प्रिंट तैयार हो गया है. पार्टी नेता अभी खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं, लेकिन राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को छोड़ पार्टी अपने सभी सीटिंग उम्मीदवार को चुनाव मैदान में उतारेगी.
इसके अलावा अपने तपे-तपाये पुराने व वरिष्ठ नेताओं पर भी पार्टी भरोसा जतायेगी. सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग की औपचारिक घोषणा के बाद पार्टी अपने उम्मीदवारों के नाम की भी घोषणा कर देगी. जानकार बताते हैं कि राजद 22 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी. अभी राजद की चार सीटों पर कब्जा है, लेकिन मधेपुरा के सांसद पप्पू यादव सिर्फ तकनीकी तौर पर राजद के साथ हैं. इसलिए, पार्टी वहां से किसी नये चेहरे को मैदान में उतार सकती है. भागलपुर, बांका और अररिया के अपने मौजूदा सांसदों को पार्टी फिर से मैदान में उतार सकती है. पार्टी के पुराने नेता डॉ रघुवंश प्रसाद सिंह, जगदानंद सिंह, अब्दुल बारी सिद्दीकी, अली अशरफफातमी, सीताराम यादव, आलोक मेहता, कांति सिंह और रघुनाथ झा के पुत्र अजीत झा को चुनाव मैदान में उतारने की संभावना है. सूत्रों का कहना है कि राजद छोड़ चुके कुछ पुराने नेताओं की घर वापसी हो सकती है. राजद के आधा दर्जन विधायक भी लोकसभा टिकट की चाह में हैं.
इसमें सबसे प्रमुख नाम भाई वीरेंद्र का है. बताया जा रहा है कि लालू परिवार का ही कोई व्यक्ति सारण से उम्मीदवार हो सकता है. जानकार सूत्रों का कहना है कि उम्मीदवारों के चयन में उनकी छवि का खास ख्याल रखेगा. उम्मीदवार पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद को ही लेना है. वहीं, कुछ लोगों को चुनाव की तैयारी शुरू कर देने के लिए भी कह दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




