अलकतरा घोटाले में राजद नेता इलियास हुसैन की जमानत याचिका खारिज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jan 2019 10:15 PM
रांची/पटना : झारखंड उच्च न्यायालय ने अलकतरा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के विधायक इलियास हुसैन की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी. न्यायमूर्ति आनंद सेन ने इलियास हुसैन की जमानत याचिका खारिज कर दी और कहा कि भ्रष्टाचार का यह मामला बहुत गंभीर है. गुमला जिले में […]
रांची/पटना : झारखंड उच्च न्यायालय ने अलकतरा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल के विधायक इलियास हुसैन की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी. न्यायमूर्ति आनंद सेन ने इलियास हुसैन की जमानत याचिका खारिज कर दी और कहा कि भ्रष्टाचार का यह मामला बहुत गंभीर है.
गुमला जिले में वर्ष 1991 से 94 के बीच अलकतरा की आपूर्ति में अनियमितता के मामले में पिछले वर्ष 27 सितंबर को सीबीआइ अदालत ने इलियास हुसैन को चार साल की कैद की सजा सुनाई थी. इलियास हुसैन पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया था. इलियास वर्तमान में बिहार के डेहरी से राजद विधायक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










