पटना : 10 लाख लोगों को मिलेगी नौकरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jan 2019 9:25 AM (IST)
विज्ञापन

मिलेगा अवसर. श्रम संसाधन विभाग युवाओं को देगा ट्रेनिंग पटना : राज्य में अनुमंडल मुख्यालय पर युवाओं के लिए प्रशिक्षण सेंटर खोला जायेगा, जहां इंटर पास नौजवानों को टैली व जीएसटी का प्रशिक्षण दिया जायेगा. युवाओं को मिलने वाले 140 घंटे की ट्रेनिंग में इस तरह से उनको तैयार किया जायेगा कि वह एकाउंटेंट का […]
विज्ञापन
मिलेगा अवसर. श्रम संसाधन विभाग युवाओं को देगा ट्रेनिंग
पटना : राज्य में अनुमंडल मुख्यालय पर युवाओं के लिए प्रशिक्षण सेंटर खोला जायेगा, जहां इंटर पास नौजवानों को टैली व जीएसटी का प्रशिक्षण दिया जायेगा. युवाओं को मिलने वाले 140 घंटे की ट्रेनिंग में इस तरह से उनको तैयार किया जायेगा कि वह एकाउंटेंट का काम कर सकें.
नियोजन भवन में मंगलवार को राज्य के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रेस काॅन्फ्रेंस में कहा कि कुशल युवा कार्यक्रम के तहत मोबाइल बनाने वाली कंपनियों से भी वार्ता हो रही है. बहुत जल्द बिहार में उसके प्रशिक्षण के लिए सेंटर खुलेगा. सेंटर में युवाओं को मोबाइल बनाने का प्रशिक्षण दिया जायेगा. ऐसे में युवाओं को आराम से मोबाइल कंपनी के विभिन्न सर्विस सेंटर में भी नौकरी मिलेगी.
आइटीआइ को इंटरमीडिएट की मान्यता मिलेगी : मंत्री ने कहा कि बिहार के आइटीआइ कॉलेजों को इंटरमीडिएट की मान्यता मिलेगी. वहीं बहुत जल्द उनके लिए पोशाक व जूता की राशि भेज दी जायेगी. आइटीआइ की परीक्षा कदाचार मुक्त हो, इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है.
परीक्षा का होम सेंटर नहीं रहेगा और वैसी जगहों पर परीक्षा का सेंटर रहेगा, जहां छात्रों को परीक्षा देने में परेशानी नहीं हो. विजय सिन्हा ने बताया कि बालश्रम से मुक्त शहर अभियान के तहत 26 जनवरी को खगड़िया, मधेपुरा व अन्य को बालश्रम से मुक्त घोषित किया जायेगा.
– आइटीआइ प्रश्नपत्र लीक किये जाने के मामले के बाद अब अगले साल से ऑन लाइन परीक्षा होगी. वहीं 1300 सरकारी व प्राइवेट निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इंटर स्तरीय बनेगा.
– अनुदेशकों के रिक्त पदों के विरुद्ध अतिथि अनुदेशकों का चयन इसी माह पूरा हो जायेगा. साथ ही नियमित अनुदेशकों का चयन कर्मचारी चयन आयोग से किया जायेगा.
– बिहार कौशल विकास मिशन के क्षेत्र में चल रहे वैसे केंद्र जो आउटसोर्सिंग व्यवस्था के तहत चल रहे थे. उनमें से 38 केंद्रों को रद कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




