दानापुर में वीर नारियों को किया सम्मानित

Updated at : 16 Jan 2019 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
दानापुर में वीर नारियों को किया सम्मानित

दानापुर : बिहार व झारखंड सब एरिया मुख्यालय की ओर से सैनिक इंस्टीट्यूट परिसर में वीर नारियों को सम्मानित किया. साथ ही उन्हें सरकार की ओर से चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया. इस अवसर पर सब एरिया मुख्यालय के मेजर जनरल मानस कुमार मुखर्जी ने कहा कि सम्मान समारोह का मुख्य […]

विज्ञापन
दानापुर : बिहार व झारखंड सब एरिया मुख्यालय की ओर से सैनिक इंस्टीट्यूट परिसर में वीर नारियों को सम्मानित किया. साथ ही उन्हें सरकार की ओर से चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया.
इस अवसर पर सब एरिया मुख्यालय के मेजर जनरल मानस कुमार मुखर्जी ने कहा कि सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य वीर नारियों को उनके अधिकारों व केंद्र व राज्य सरकार की ओर से लागू योजनाओं के बारेमें विस्तार से जानकारी देना है. उन्होंने कहा कि भारतीय सेना बहादुर व शूरवीर शहीदों की शहादत को कभी नहीं भूलेगी.
उनके परिवारों की सहायता करती है. आवा की अध्यक्षा सुमिता मुखर्जी ने तीन वीर नारियों को सम्मानित किया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया. श्रीमती मुखर्जी ने वीर नारियों से बातचीत की. इस मौके पर कर्नल एसके सिंह समेत सैन्य अधिकारी व पूर्व सैनिक व वीर नारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन