ePaper

सुशील मोदी ने बताया- किनके होते हैं कम बच्चे और किनके अधिक, दिया सुझाव

Updated at : 16 Jan 2019 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
सुशील मोदी ने बताया- किनके होते हैं कम बच्चे और किनके अधिक, दिया सुझाव

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी ने देश में बढ़ती जनसंख्या पर पहली बार बयान दिया है. उन्होंने देश में बढ़ती हुई जनसंख्या के ना सिर्फ कारण बताये हैं, बल्कि उसके समाधान के लिए भी उपाय भी बताये हैं. जानकारी के मुताबिक, बिहार के उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी ने […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी ने देश में बढ़ती जनसंख्या पर पहली बार बयान दिया है. उन्होंने देश में बढ़ती हुई जनसंख्या के ना सिर्फ कारण बताये हैं, बल्कि उसके समाधान के लिए भी उपाय भी बताये हैं.

जानकारी के मुताबिक, बिहार के उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी ने देश में बढ़ती जनसंख्या पर पहली बार बयान देते हुए कहा है कि जो लोग पढ़े-लिखे होते हैं, उनके बच्चे कम होते हैं. जबकि, जो कम पढ़े-लिखे होते हैं, उनके ज्यादा बच्चे होते हैं. साथ ही उन्होंने इस समस्या से निबटन के लिए समाधान बताते हुए कहा कि इसका समाधान किसी को शिक्षित करके ही किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि लोगों को शिक्षित कर दीजिए इसके बाद परिवार नियोजन की जरूरत ही नहीं पड़ेगी. शिक्षा हर समस्या का समाधान है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन