ePaper

तेजस्वी यादव ने मायावती को जन्मदिन की दी अग्रिम बधाई, पैर छूकर लिया आशीर्वाद, कहा...

Updated at : 14 Jan 2019 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
तेजस्वी यादव ने मायावती को जन्मदिन की दी अग्रिम बधाई, पैर छूकर लिया आशीर्वाद, कहा...

पटना : उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के बाद लखनऊ पहुंचे राजद नेता तेजस्वी यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो से उनके आवास पर रविवार को मुलाकात की. मुलाकात के बाद सोमवार को ट्वीट कर उन्होंने मायावती को जन्मदिन की अग्रिम बधाई दी है. साथ ही उन्होंने मायावती का पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए […]

विज्ञापन

पटना : उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन के बाद लखनऊ पहुंचे राजद नेता तेजस्वी यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो से उनके आवास पर रविवार को मुलाकात की. मुलाकात के बाद सोमवार को ट्वीट कर उन्होंने मायावती को जन्मदिन की अग्रिम बधाई दी है. साथ ही उन्होंने मायावती का पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए एक तस्वीर भी साझा की है.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि बढ़ती गरमाहट के साथ जन्मदिन की अग्रिम बधाई उस व्यक्ति के लिए जिन्होंने जीवन में जो कुछ सम्मान हासिल किया है. उन्होंने कहा कि जब हम एक बुजुर्ग की दिशा निर्देश में आगे बढ़ते हैं, तो वे हमें बहुत कुछ सिखाते हैं. साथ ही उन्होंने आगामी वर्षों के लिए भी मायावती की खुशी और सफलता की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामना दी.

इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं मायावती जी को जन्मदिन की बधाई देने के साथ आशीर्वाद लेने भी आया हूं. मायावती के बयानों से हमें मार्गदर्शन मिलता रहता है. अगर हमें इनका मार्गदर्शन और सीखने का मौका मिल रहा है, तो हम यह मौका क्यों छोड़ें? हम यही चाहते हैं कि हमें इनसे सीखने का मौका मिलता रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन