पटना : कंबल को लेकर हुए विवाद में बुजुर्ग की मौत
Updated at : 12 Jan 2019 3:45 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : कोतवाली थाने के फ्रेजर रोड में बाटा दुकान के समीप मंगलवार की रात मसौढ़ी निवासी बुजुर्ग महिला आरती देवी का जितेंद्र राय ने सिर फोड़ दिया. महिला की इलाज के क्रम में शुक्रवार की मौत हो गयी. इसके बाद पुलिस ने जितेंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया. यह समस्तीपुर के दलसिंगसराय का रहने […]
विज्ञापन
पटना : कोतवाली थाने के फ्रेजर रोड में बाटा दुकान के समीप मंगलवार की रात मसौढ़ी निवासी बुजुर्ग महिला आरती देवी का जितेंद्र राय ने सिर फोड़ दिया. महिला की इलाज के क्रम में शुक्रवार की मौत हो गयी.
इसके बाद पुलिस ने जितेंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया. यह समस्तीपुर के दलसिंगसराय का रहने वाला है. बताया जाता है कि इसकी भी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.
पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो उसने अपने कई नाम बताये. इसके साथ ही घर का पता भी गलत बता रहा था. काफी पूछताछ के बाद उसने सही जानकारी दी.
जानकारी के अनुसार परसों रात में बाटा के समीप कुछ लोग कंबल वितरण कर रहे थे. इसी दौरान बुजुर्ग महिला भी उनसे कंबल लेने के लिए खड़ी थी. इसी बीच जितेंद्र भी तेजी से कंबल लेने पहुंचा और इस दौरान महिला व जितेंद्र से विवाद हुआ.
इसके बाद गुस्से में आ कर उसने एक पत्थर उठा कर महिला के सिर पर दे मारा. बुजुर्ग महिला लहूलुहान हो गयी और उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया.
वहां मौजूद लोगों ने जितेंद्र को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. इसी दौरान इलाज के क्रम में महिला की मौत हो गयी. इसके बाद पुलिस ने जितेंद्र राय को गिरफ्तार कर लिया. कोतवाली थानाध्यक्ष ने जितेंद्र की गिरफ्तारी की पुष्टि की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




