पटना : फायरिंग के बाद ब्रिज का काम बंद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jan 2019 8:53 AM

विज्ञापन

पटना : नौबतपुर के शेखपुरा में चल रहे ब्रिज निर्माण का कार्य फिलहाल बंद है. जटहा सिंह गैंग द्वारा फायरिंग करने और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के बाद कांट्रेक्टर दहशत में है. उसने अभी तक थाने में मामला दर्ज नहीं कराया है. इसके बाद पटना एसएसपी गरिमा मलिक ने मामले का संज्ञान लिया […]

विज्ञापन
पटना : नौबतपुर के शेखपुरा में चल रहे ब्रिज निर्माण का कार्य फिलहाल बंद है. जटहा सिंह गैंग द्वारा फायरिंग करने और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के बाद कांट्रेक्टर दहशत में है. उसने अभी तक थाने में मामला दर्ज नहीं कराया है.
इसके बाद पटना एसएसपी गरिमा मलिक ने मामले का संज्ञान लिया है. उन्होंने डीएसपी को निर्देशित किया है कि वह कांट्रेक्टर को बुलाएं. अगर वह एफआइआर दर्ज नहीं कराना चाहते हैं तो पुलिस एफआइआर दर्ज करायेगी .
और निर्माण कार्य कराने के लिए सुरक्षा महुैया करायेगी. दरअसल उत्तर बिहार के कांट्रेक्टर ब्रिज का निर्माण करा रहा था. इस बीच पिछले दिनों जटहा गैंग ने निर्माण स्थल पर फायरिंग की थी और पर्चा फेंक कर पांच लाख रुपये की रंगदारी देने की मांग की थी. तभी से वहां काम बंद है. हालांकि एसएसपी के निर्देश के बाद कार्रवाई तय मानी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन