ePaper

राम मंदिर और तीन तलाक नहीं, विकास होगा हमारा मुद्दा : चिराग पासवान

Updated at : 06 Jan 2019 9:44 AM (IST)
विज्ञापन
राम मंदिर और तीन तलाक नहीं, विकास होगा हमारा मुद्दा : चिराग पासवान

पटना : बिहार में भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने लोकसभा चुनावों से पहले उठाये जा रहे राम मंदिर निर्माण और तीन तलाक जैसे विवादित मुद्दों को नामंजूर कर दिया और आशंका जतायी कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को विकास के मुद्दे से भटकने का नुकसान हो सकता है. लोजपा संसदीय दल के […]

विज्ञापन

पटना : बिहार में भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने लोकसभा चुनावों से पहले उठाये जा रहे राम मंदिर निर्माण और तीन तलाक जैसे विवादित मुद्दों को नामंजूर कर दिया और आशंका जतायी कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को विकास के मुद्दे से भटकने का नुकसान हो सकता है. लोजपा संसदीय दल के अध्यक्ष चिराग पासवान ने यह टिप्पणी की. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि राम मंदिर हमारे एजेंडे में नहीं होना चाहिए. मुझे यकीन है कि इससे गठबंधन को बिहार की 40 सीटों में से 35 जीतने में मदद मिलेगी. मुझे उम्मीद है कि चुनाव विकास के मुद्दे पर ही लड़ा जायेगा. राम मंदिर व तीन तलाक जैसे मुद्दे किनारे रखे जायेंगे. इससे गठबंधन की संभावनाओं को नुकसान हो सकता है.’

https://t.co/xc2wPCMc21

केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा के संस्थापक अध्यक्ष रामविलास पासवान के बेटे चिराग ने पिछले महीने उस वक्त भी ऐसी टिप्पणियां की थी जब भाजपा को राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा था. चिराग ने यह टिप्पणियां ऐसे समय में की हैं जब तीन तलाक के मुद्दे पर संसद में हंगामा हो रहा है. वहीं, राज्य में भाजपा की एक अन्य सहयोगी जदयू ने राज्यसभा में तीन तलाक संबंधी विधेयक पर वोटिंग की स्थिति में विधेयक के के पक्ष में वोट डालने से इन्कार कर दिया है. जदयू ने लोकसभा में भी इस विधेयक पर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन