पटना : न नल-न जल, नाली-गलियां भी अधूरी
Updated at : 06 Jan 2019 2:01 AM (IST)
विज्ञापन

अब भी कई घरों को शुद्ध पानी का इंतजार, योजनाओं में तेजी लाने की जरूरत …दो वर्षों में मात्र 24 फीसदी घरों तक पहुंचा हर घर नल जल, 1878 वार्डों में पूरा नहीं हुआ काम पटना : जिले में सरकार की ओर से चलाये जा रहे सात निश्चय योजना में सबसे खराब हाल हर घर […]
विज्ञापन
अब भी कई घरों को शुद्ध पानी का इंतजार, योजनाओं में तेजी लाने की जरूरत
…दो वर्षों में मात्र 24 फीसदी घरों तक पहुंचा हर घर नल जल, 1878 वार्डों में पूरा नहीं हुआ काम
पटना : जिले में सरकार की ओर से चलाये जा रहे सात निश्चय योजना में सबसे खराब हाल हर घर नल-जल का है. बीते दो वर्षों में जिला प्रशासन की ओर से मात्र 24.69 फीसदी घरों तक ही हर घर नल-जल का लाभ पहुंचा जा सका है, जबकि शेष 75 फीसदी के लगभग घरों को अभी भी सरकार की ओर से दिये जा रहे शुद्ध जल की सुविधा का इंतजार है.
वर्ष 2018 बीतने के बाद
भी वर्तमान समय में हालत ऐसे हैं कि अब मात्र 616 वार्डों में ही काम पूरा किया जा सका है. इसमें 1878 वार्डों में काम पूरे नहीं हो सके, जबकि 1096 वार्डों में काम शुरू भी नहीं हुआ है. गौरतलब है कि दो वर्षों के लिए 2494 वार्डों में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था.
नौबतपुर, बिक्रम, मसौढ़ी में खराब स्थिति
हर घर नल-जल योजना का सबसे खराब हाल दानापुर के नौबतपुर प्रखंड का रहा है. इसमें दो वर्षों में 186 वार्डों में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था. इसमें केवल मात्र 16 वार्डों में काम पूरा किया गया. इससे मात्र 2430 घरों को नल जल योजना का लाभ मिला. इसके बाद पालीगंज के बिक्रम प्रखंड खराब स्थिति रही. यहां 149 वार्डों में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था. जिसमें केवल 27 वार्डों में काम पूरा हो सका. इससे केवल 4215 लोगों को लाभ मिला. यहां 18.12 फीसदी लक्ष्य पूरा हो सकता है.
इसके अलावा पालीगंज प्रखंड में 19.07 फीसदी, मसौढ़ी में 13.58 फीसदी, बिहटा में 16.44 फीसदी, दनियावां में 17.65 फीसदी रही है. वहीं पटना सदर में भी मात्र 19.57 फीसदी घरों तक हर घर नल-जल का काम पहुंचा है. दो वर्षों में हर घर नल-जल योजना के तहत अब तक एक लाख नौ हजार 17 घरों को योजना का लाभ मिला है. इसमें सबसे बेहतर स्थिति बाढ़ प्रखंड में रही है.
हर घर नल जल और पक्की नाली गली योजना की प्रगति अन्य योजनाओं की अपेक्षा कम रही है. इस वर्ष इन दोनों योजनाओं को पूरा करने के लिए तेजी से काम किये जायेंगे.
– कुमार रवि, जिलाधिकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




