पटना : आज से दिन में भी छायेंगे बादल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पटना : राजधानी सहित सूबे में ठंड का कहर जारी है. हालांकि, धूप निकलने की वजह से दिन में ठंड का असर कम है. लेकिन, शाम होते ही ठंड का कहर शुरू हो जाता है जो सुबह तक रहता है. सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से […]
विज्ञापन
पटना : राजधानी सहित सूबे में ठंड का कहर जारी है. हालांकि, धूप निकलने की वजह से दिन में ठंड का असर कम है. लेकिन, शाम होते ही ठंड का कहर शुरू हो जाता है जो सुबह तक रहता है. सोमवार को पटना का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे है.
मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो शुक्रवार से दिन में हल्का बादल छाना शुरू हो जायेगा. यह सिलसिला अगले तीन-चार दिनों तक बनी रहेगी. गौरतलब है कि सूबे में सबसे अधिक ठंड गया जिले में पड़ रही है. गया का न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा. भागलपुर का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 6.8 डिग्री सेल्सियस और मुजफ्फरपुर का न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
हवाई सेवा पर असर
एयरलाइंंस फ्लाइट संख्या निर्धारित समय देरी
स्पाइसजेट SG377 7 पीएम 3 घंटा
जेट एयरवेज 9W727 5.50पीएम 5 घंटा
एयर इंडिया I415 6.20 पीएम 3 घंटा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










