पटना : पांच से जिलों के दौरे पर रहेंगे डॉ मदन मोहन झा

पटना : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा पांच जनवरी से तीन दिवसीय दौरे पर सुपौल, अररिया एवं दरभंगा जायेंगे. पार्टी के मीडिया प्रभारी एचके वर्मा ने बताया कि डॉ झा तीन फरवरी को गांधी मैदान, पटना में होने वाली जन आकांक्षा रैली की तैयारी की समीक्षा एवं जिलों के कांग्रेसजनों को आमंत्रित करने […]
पटना : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा पांच जनवरी से तीन दिवसीय दौरे पर सुपौल, अररिया एवं दरभंगा जायेंगे. पार्टी के मीडिया प्रभारी एचके वर्मा ने बताया कि डॉ झा तीन फरवरी को गांधी मैदान, पटना में होने वाली जन आकांक्षा रैली की तैयारी की समीक्षा एवं जिलों के कांग्रेसजनों को आमंत्रित करने के लिए पांच जनवरी को एक बजे सुपौल जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे.
छह जनवरी को दस बजे अररिया जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे और उसके बाद शाम में बधौत के लिए प्रस्थान करेंगे. सात जनवरी को डॉ झा दरभंगा जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे. प्रो नागेंद्र झा महिला महाविद्यालय, लहेरियासराय में महिला सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम में भी वे शामिल होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




