पटना : कांग्रेस आतंकवादियों को करती रही है महिमा मंडित : मंगल पांडेय

Updated at : 03 Jan 2019 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : कांग्रेस आतंकवादियों को करती रही है महिमा मंडित : मंगल पांडेय

पटना : स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आतंकवादियों को महिमा मंडित करती रही है.उन्होंने कहा कि सोहराबुद्दीन मामले में भी यही हुआ. लेकिन, सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश के फैसले के बाद सब कुछ साफ हो गया. तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने सीबीआइ का गलत इस्तेमाल […]

विज्ञापन

पटना : स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आतंकवादियों को महिमा मंडित करती रही है.उन्होंने कहा कि सोहराबुद्दीन मामले में भी यही हुआ. लेकिन, सीबीआइ के विशेष न्यायाधीश के फैसले के बाद सब कुछ साफ हो गया. तत्कालीन कांग्रेस की सरकार ने सीबीआइ का गलत इस्तेमाल कर भाजपा के मौजूदा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को फंसाने का काम किया.

उन्होंने कहा कि सोहराबुद्दीन आतंकवादी था. पुलिस मुठभेड़ में वह मारा गया. वह अवैध हथियारों का सरगना था. उन्होंने कहा कि अगर आतंकी नहीं मारा जाता तो गुजरात दूसरा कश्मीर बन जाता. पांडेय बुधवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. पांडेय ने कहा कि आतंकियों का महिमा मंडन कांग्रेस का स्वभाव है.

कांग्रेस गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह को फंसाने के लिए राजनीति तब भी कर रही थी और आज भी कर रही है. मंगल पांडेय ने कहा कि, सीबीआइ के स्पेशल कोर्ट फैसले के बाद कांग्रेस का प्रपंच और वास्तविक सच्चाइ एक बार फिर देश के सामने है. इस मौके पर विधान पार्षद और भाजपा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी संजय मयुख और प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल शर्मा भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन