ePaper

पटना : रेलवे लाइन के विस्तार की हुई शुरुआत

Updated at : 01 Jan 2019 9:41 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : रेलवे लाइन के विस्तार की हुई शुरुआत

पूमरे क्षेत्र में शुरू की गयीं कई योजनाएं पटना : पूर्व मध्य रेल में रेलवे लाइन के विस्तार व दोहरीकरण को लेकर योजनाओं की शुरुआत की गयी. इन योजनाओं के तहत नयी लाइन, आमान परिवर्तन, दोहरीकरण व विद्युतीकरण आदि कार्य शुरू किये गये और लगभग पूरा भी कर लिया गया है. स्टेशनों व ट्रेनों में […]

विज्ञापन
पूमरे क्षेत्र में शुरू की गयीं कई योजनाएं
पटना : पूर्व मध्य रेल में रेलवे लाइन के विस्तार व दोहरीकरण को लेकर योजनाओं की शुरुआत की गयी. इन योजनाओं के तहत नयी लाइन, आमान परिवर्तन, दोहरीकरण व विद्युतीकरण आदि कार्य शुरू किये गये और लगभग पूरा भी कर लिया गया है. स्टेशनों व ट्रेनों में यात्रियों की बेहतर सुविधा मुहैया कराने के साथ साथ यात्री सुरक्षा, समय-पालन व स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया.
नयी लाइन : 926 करोड़ लागत से 111 किलोमीटर लंबे गिरीडीह-कोडरमा नयी रेल मुख्य परियोजना में कंवार-महेशमुंडा के बीच 25 किमी रेल लाइन का निर्माण पूरा हो चुका है. वहीं, 3132 करोड़ की लागत से 202 किमी लंबे कोडरमा-रांची नयी रेल लाइन में से 31 किमी तांतीसिल्वाइ-सांकी रेलखंड का निर्माण कार्य पूरा हो गया है.
होगा दोहरीकरण : 367 करोड़ की लागत से हाजीपुर-रामदयालुनगर दोहरीकरण में कुढ़नी-भगवानपुर-घोसवर का काम अंतिम चरण में है. 679 करोड़ की लागत से हाजीपुर-बछवारा दोहरीकरण में बछवारा-मोहिउद्दीनगर का कार्य किया जा रहा है. 491 करोड़ की लागत से समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण में समस्तीपुर-किशनपुर का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है.
छह स्टेशनों पर लगाया जा रहा राष्ट्र ध्वज : भारतीय रेल की ओर से देश के 75 ए-वन श्रेणी के स्टेशनों व कारखानों पर राष्ट्र ध्वज लगाया जा रहा है. इसमें पूर्व मध्य रेल के छह ए-वन श्रेणी के स्टेशनों पर 100 फूट ऊंचा राष्ट्र ध्वज लगाया जायेगा. इसमें पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, धनबाद व पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. शामिल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन