पटना : रालोसपा में बना तीसरा गुट, सुधांशु शेखर को प्रदेश अध्यक्ष बनाया ललन बने रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2018 8:39 AM

विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग को पत्र भेज असली रालोसपा का किया दावा पटना : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अंदर मचा घमासान थमता नहीं दिख रहा है. रालोसपा के तीसरे गुट के नेता विधायक ललन पासवान ने गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग को पत्र भेज कर अपने गुट को असली पार्टी होने का दावा ठोका […]

विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग को पत्र भेज असली रालोसपा का किया दावा
पटना : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के अंदर मचा घमासान थमता नहीं दिख रहा है. रालोसपा के तीसरे गुट के नेता विधायक ललन पासवान ने गुरुवार को भारत निर्वाचन आयोग को पत्र भेज कर अपने गुट को असली पार्टी होने का दावा ठोका है. रालोसपा विधायक ललन पासवान ने पार्टी के निर्वाचित दूसरे विधायक सुधांशु शेखर को दल का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. उन्होंने खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल लिया है. इसके अलावा पार्टी के विधान परिषद सदस्य संजीव श्याम सिंह को संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है.
रालोसपा में बना तीसरा गुट
मालूम हो कि रालोसपा तीन सांसदों, दो विधायकों व एक विधान पार्षद वाली पार्टी थी. इसका पहला विभाजन सांसद अरुण कुमार ने किया. वह खुद अलग गुट बनाकर पार्टी से अपने को किनारा कर लिया. इसके बाद उपेंद्र कुशवाहा के एनडीए से अलग होने के बाद विधायक ललन पासवान और सुधांशु शेखर व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह ने तीसरा गुट बनाने का दावा किया है.
पटना : वाणिज्य कर विभाग को मिले 80 पदाधिकारी, आज मिलेगा प्रशिक्षण
पटना : बिहार लोक सेवा आयोग की 65वीं से 69वीं संयुक्त प्रवेश परीक्षा से चयनित होकर 90 वाणिज्य कर सेवा के पदाधिकारी आये हैं. इसमें 80 पदाधिकारियों ने विभाग में ज्वाइन कर लिया है. इनकी तैनाती सहायक आयुक्त के पद पर की गयी है.
इसके बाद इन्हें एक दिन का प्रशिक्षण शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट के पास मौजूद अरण्य भवन में दिया जायेगा. इसमें इन्हें विभागीय कार्यप्रणाली समेत तमाम बातों की शुरुआती जानकारी दी जायेगी. इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम के बाद इन्हें फिल्ड में ट्रेनी के रूप में एक वर्ष का प्रशिक्षण दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन