फुलवारीशरीफ : चालक को बांध कर फेंका और ट्रैक्टर लेकर फरार
Updated at : 27 Dec 2018 9:20 AM (IST)
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : स्काॅर्पियो सवार आधा दर्जन हथियारबंद लुटेरों ने बालू लदे ट्रैक्टर के चालक को हाथ-पांव बांध कर फेंक दिया और ट्रैक्टर को लूट लिया. किसी तरह चालक ने अपने मालिक से घटना की जानकारी दी. मालिक ने तुरंत फुलवारीशरीफ थाने को सूचना दी. पुलिस ने दो घंटे के अंदर ट्रैक्टर को बरामद कर एक […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : स्काॅर्पियो सवार आधा दर्जन हथियारबंद लुटेरों ने बालू लदे ट्रैक्टर के चालक को हाथ-पांव बांध कर फेंक दिया और ट्रैक्टर को लूट लिया. किसी तरह चालक ने अपने मालिक से घटना की जानकारी दी. मालिक ने तुरंत फुलवारीशरीफ थाने को सूचना दी.
पुलिस ने दो घंटे के अंदर ट्रैक्टर को बरामद कर एक लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया. मंगलवार की देर रात बिहटा की ओर चालक बीरल बालू लाद कर पटना की आेर जा रहा था. नौबतपुर के पास स्काॅर्पियो सवार आधा दर्जन लुटेरों ने ट्रैक्टर का पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया.
चालक को मारपीट करके उसके हाथ- पांव बांध कर चिरौरा मध्य विद्यालय के निकट फेंक दिया और ट्रैक्टर लूट कर फरार हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से चालक किसी तरह ट्रैक्टर मालिक नीरज कुमार के आवास रामकृष्णा नगर पहुंचा और घटना की जानकारी दी. मालिक ने तुरंत रात दो बजे फुलवारीशरीफ पुलिस को सूचना दी.
पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और ट्रैक्टर में लगे जीपीएस के माध्यम से ट्रैक्टर को वैशाली के लालगंज के पास से बरामद किया. इस मामले में एक लुटेरे श्याम कुमार को गिरफ्तार कर लिया. वह मुजफ्फरपुर का रहनेवाला है. गिरफ्तार लूटेरे से पुलिस पूछताछ कर रही है. थानेदार मो कैसर आलम ने बताया कि सभी लुटेरों कर नाम पता चल चुका है. पुलिस उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर लेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




