पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन जयनारायण निषाद के निधन पर राज्यपाल सहित अन्य दुखी

Updated at : 25 Dec 2018 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन जयनारायण निषाद के निधन पर राज्यपाल सहित अन्य दुखी

पटना : राज्यपाल लालजी टंडन ने पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कैप्टन जयनारायण प्रसाद निषाद के निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कैप्टन जयनारायण निषाद ने सांसद व मंत्री पद पर रह कर बिहार व पूरे देश की भरपूर सेवा की. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कैप्टन निषाद के निधन पर गहरा शोक […]

विज्ञापन
पटना : राज्यपाल लालजी टंडन ने पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कैप्टन जयनारायण प्रसाद निषाद के निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि कैप्टन जयनारायण निषाद ने सांसद व मंत्री पद पर रह कर बिहार व पूरे देश की भरपूर सेवा की. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने कैप्टन निषाद के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया.
उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वे दबे-कुचले लोगों की मुखर आवाज थे. खाद्य व उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मदन सहनी, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय, सांसद आरके सिन्हा, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, विधायक तेजप्रताप यादव, राज्यसभा सांसद मीसा भारती ने भी गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है. केंद्रीय मंत्री और लोजपा के अध्यक्ष रामविलास पासवान ने भी दुख प्रकट किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन