पटना : सूखा व मस्तिष्क ज्वर प्रभावित जिलों में लगेंगे 8450 चापाकल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2018 8:56 AM
पटना : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (पीएचइडी) मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा है कि राज्य के सूखा प्रभावित और मस्तिष्क ज्वर पीड़ित जिलों में स्वच्छ जलापूर्ति के लिए चापाकल लगाये जायेंगे. इसके लिए 31.66 करोड़ रुपये की योजना की मंजूरी दी गयी है. निविदा की कार्यवाही पूर्ण हो गयी है और चापाकल लगाने का काम […]
पटना : लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (पीएचइडी) मंत्री विनोद नारायण झा ने कहा है कि राज्य के सूखा प्रभावित और मस्तिष्क ज्वर पीड़ित जिलों में स्वच्छ जलापूर्ति के लिए चापाकल लगाये जायेंगे. इसके लिए 31.66 करोड़ रुपये की योजना की मंजूरी दी गयी है. निविदा की कार्यवाही पूर्ण हो गयी है और चापाकल लगाने का काम शुरू किया जा रहा है.
वे सोमवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. मंत्री ने कहा कि बीते माॅनसून में कम वर्षा के कारण आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रदेश के 24 जिलों के 275 प्रखंडों को सूखा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है. इन क्षेत्रों में पेयजल की समस्या को ध्यान में रखते हुए 4200 नये चापाकलों के लिए 19.49 करोड़ रुपये की योजना को स्वीकृति दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










