ePaper

पटना : तीन फरवरी को जन आकांक्षा रैली : शक्ति सिंह गोहिल

Updated at : 24 Dec 2018 7:33 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : तीन फरवरी को जन आकांक्षा रैली : शक्ति सिंह गोहिल

पटना : आगामी तीन फरवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली का नाम जन आकांक्षा रैली होगी. अरसे बाद कांग्रेस की आयोजित हो रही इस रैली में मुख्य वक्ता पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी होंगे. यह जानकारी रविवार को बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने दी. जन आकांक्षा रैली […]

विज्ञापन
पटना : आगामी तीन फरवरी को पटना के गांधी मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली का नाम जन आकांक्षा रैली होगी. अरसे बाद कांग्रेस की आयोजित हो रही इस रैली में मुख्य वक्ता पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी होंगे.
यह जानकारी रविवार को बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने दी. जन आकांक्षा रैली में पार्टी के सभी सांसद, विधायक और विधान पार्षद समेत सभी प्रकोष्ठ के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे. रैली की तैयारी के लिए पार्टी ने सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष और जिला अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी है. रैली में दूसरे दलों के प्रमुख नेताओं को शामिल होने के मामले पर फिलहाल निर्णय नहीं हो पाया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन