सीबीएसइ बारहवीं की परीक्षा 15 व दसवीं की 21 फरवरी से
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2018 10:55 PM
पटना/नयी दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है. 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से आरंभ होगी, जो तीन अप्रैल तक चलेगी. वहीं, 10वीं बोर्ड की परीक्षा 21 फरवरी से आरंभ होगी, जो 29 मार्च तक चलेगी. दोनों परीक्षाएं प्रथम पाली में सुबह […]
पटना/नयी दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) ने 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा की तिथि की घोषणा कर दी है. 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से आरंभ होगी, जो तीन अप्रैल तक चलेगी. वहीं, 10वीं बोर्ड की परीक्षा 21 फरवरी से आरंभ होगी, जो 29 मार्च तक चलेगी.
दोनों परीक्षाएं प्रथम पाली में सुबह 10:30 बजे से आरंभ होंगी. इससे पूर्व सुबह 10:00 से 10:15 बजे तक परीक्षार्थियों के बीच उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जायेगा. 10:15 बजे प्रश्नपत्र का वितरण किया जायेगा. 10:15 से 10:30 बजे तक परीक्षार्थी प्रश्नपत्र पढ़ेंगे और 10:30 बजे से उत्तर लिखना आरंभ करेंगे. इसके साथ ही बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा तिथियों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जायेगा. 10वीं की परीक्षा पहले दिन इ-पब्लिशिंग एंड इ-ऑफिस विषय के साथ आरंभ होगी, जबकि 12वीं के परीक्षार्थियों की पहले दिन ऑफिस प्रोसेड्योर एंड प्रैक्टिसेज, हिंदी म्यूजिक, ऑलरिकल्चर, गार्मेंट कंस्ट्रक्शन व टेक्सटाइल केमिकल प्रोसेसिंग विषय की परीक्षा होगी.
बोर्ड की ओर से बताया गया है कि दोनों परीक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा जून प्रथम सप्ताह में संभावित है. उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व बोर्ड की ओर से प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि घोषित की जा चुकी है. प्रैक्टिकल परीक्षा 16 जनवरी से आरंभ होगी. सभी स्कूलों के प्राचार्यों को 15 जनवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षा लेने का निर्देश दिया गया है.
प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए केंद्र के प्राचार्य से संपर्क करेंगे प्राइवेट परीक्षार्थी
डेटशीट के साथ ही बोर्ड की ओर से परीक्षा में शामिल होनेवाले प्राइवेट परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए भी दिशा-निर्देश दिये गये हैं. बताया गया है कि प्राइवेट परीक्षार्थी अपने थ्योरी परीक्षा केंद्र (स्कूल) के प्राचार्य से संपर्क कर प्रैक्टिकल परीक्षा की तिथि की जानकारी ले लेंंगे. 10वीं के प्राइवेट परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा 5 अप्रैल तथा 12वीं के परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षा 10 अप्रैल तक ली जानी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










