पटना : इमरजेंसी नंबर 112 के लिए 12 करोड़ मिले

पटना : पूरे बिहार में जल्दी ही इमरजेंसी नंबर के तौर पर 112 नंबर जल्द ही काम करना शुरू कर देगा. इसके लिए नेशनवाइड इमरजेंसी रेस्पांस सिस्टम (एनईआरएस) परियोजना के लिए 12 करोड़ 29 लाख 60 हजार रुपये मिले हैं. गृह विभाग के अवर सचिव उमेश प्रसाद रजक के अनुसार, यह राशि बिहार आकस्मिकता निधि […]
पटना : पूरे बिहार में जल्दी ही इमरजेंसी नंबर के तौर पर 112 नंबर जल्द ही काम करना शुरू कर देगा. इसके लिए नेशनवाइड इमरजेंसी रेस्पांस सिस्टम (एनईआरएस) परियोजना के लिए 12 करोड़ 29 लाख 60 हजार रुपये मिले हैं. गृह विभाग के अवर सचिव उमेश प्रसाद रजक के अनुसार, यह राशि बिहार आकस्मिकता निधि से स्वीकृत थी. इसके लिए सीडैक कंपनी ने विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) बनायी थी. बता दें कि पुलिस, एंबुलेंस, आपदा, समाज कल्याण, अग्निशमन सेवा आदि के लिए संबंधित व्यक्ति को 112 नंबर डायल करना होगा.
जिस विभाग से संबंधित समस्या होगी, उसके पास कॉल चली जायेगी. सारा सिस्टम कंप्यूटराइज्ड होगा, ताकि कम से कम समय में सहायता पहुंच सके. पहले चरण में पटना, भागलपुर, दरभंगा, गया एवं मुजफ्फरपुर में एनईआरएस को प्रारंभ किया जाना है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




