ePaper

विश्व बैंक ने बिहार की जीविका परियोजना को किया पुरस्कृत : सुशील मोदी

Updated at : 21 Dec 2018 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
विश्व बैंक ने बिहार की जीविका परियोजना को किया पुरस्कृत : सुशील मोदी

पटना : बिहार की जीविका परियोजना को विश्व बैंक के अध्यक्ष द्वारा ‘इनोवेटिव ऑफ दी इयर, 2018‘ के लिए पुरस्कृत किया गया है. पूरे विश्व में विश्व बैंक के सहयोग से चल रही 185 परियोजनाओं में से जीविका सहित नौ अन्य परियोजनाओं को पुरस्कार हेतु चयन किया गया है. वाशिंगटन स्थित विश्व बैंक के मुख्यालय […]

विज्ञापन

पटना : बिहार की जीविका परियोजना को विश्व बैंक के अध्यक्ष द्वारा ‘इनोवेटिव ऑफ दी इयर, 2018‘ के लिए पुरस्कृत किया गया है. पूरे विश्व में विश्व बैंक के सहयोग से चल रही 185 परियोजनाओं में से जीविका सहित नौ अन्य परियोजनाओं को पुरस्कार हेतु चयन किया गया है. वाशिंगटन स्थित विश्व बैंक के मुख्यालय में विश्व बैंक के दक्षिण एशिया के अध्यक्ष हार्टविग स्कैफर ने राज्य के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ बिहार की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी. हार्टविग ने बताया कि जीविका का प्रयोग नाइजीरिया, कांगो, कंबोडिया जैसे देशों में भी किया जायेगा.

विश्व बैंक पूरे भारत में सर्वाधिक लगभग 8 हजार करोड़ बिहार के पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना, बिहार कोशी पुर्नस्थापन, शिक्षक प्रशिक्षण, समाज कल्याण विभाग की बुनियाद संजीवनी सेवा, जीविका जैसे छह विभागों के लिए ऋण प्रदान कर रहा है. विश्व बैंक ने जीविका के तहत 90 लाख परिवारों को 8 लाख से ज्यादा स्वयं सहायता समूह में संगठित कर बैंकों से 6 हजार करोड़ से ज्यादा के ऋण लेकर महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रशंसा की और कहा कि बिहार के जीविका मॉडल को दुनिया के अन्य देशों में भी विस्तारित किया जायेगा. विश्व बैंक ने बिहार में चल रही विश्व बैंक संपोषित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और आश्वस्त किया कि वह बिहार को विकास हेतु और अधिक ऋण देने के लिए तैयार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन