मसौढ़ी : स्कॉर्पियो और जेसीबी की आमने सामने की टक्कर में दो की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Dec 2018 9:06 AM (IST)
विज्ञापन

सभी मछली खाकर लौट रहे थे घर, मरनेवालों में जहानाबाद व नौबतपुर के युवक शामिल मसौढ़ी : मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तिसखोरा मोड़ के पास बुधवार की रात स्काॅर्पियो व जेसीबी की आमने -सामने की जोरदार टक्कर में स्काॅर्पियो सवार दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि तीन युवक जख्मी हो गये. हादसे में स्काॅर्पियो […]
विज्ञापन
सभी मछली खाकर लौट रहे थे घर, मरनेवालों में जहानाबाद व नौबतपुर के युवक शामिल
मसौढ़ी : मसौढ़ी थाना क्षेत्र के तिसखोरा मोड़ के पास बुधवार की रात स्काॅर्पियो व जेसीबी की आमने -सामने की जोरदार टक्कर में स्काॅर्पियो सवार दो युवकों की मौत हो गयी, जबकि तीन युवक जख्मी हो गये. हादसे में स्काॅर्पियो के जहां परखचे उड़ गये. वहीं जेसीबी भी क्षतिग्रस्त हो गयी .उधर से गुजर रहे कुछ ट्रकचालकों ने जख्मियों के कराहने की आवाज सुन पास स्थित पुनपुन नदी पर पितवांस गांव के पास निर्माणरत पुल में लगे मजदूरों को इसकी सूचना दी .मजदूरों ने सभी को बाहर निकाला और मसौढ़ी पुलिस को दी . पुलिस ने शवों को जहां बरामद कर थाना ले आयी वहीं जख्मियों को मसौढ़ी अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया.
स्काॅर्पियो पर पांच लोग सवार होकर मसौढ़ी की ओर से पितवांस की तरफ जा रहे थे. इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही जेसीबी से थाना के तिसखोरा मोड़ के पास टक्कर हो गयी . हादसे में स्काॅर्पियो चला रहा युवक जहानाबाद के मखदुमपुर निवासी धनंजय कुमार ( 38 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी . वहीं, नौबतपुर के पितवांस निवासी ब्रिजेश सिंह के 30 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गयी.
नौबतपुर के सोना अहुआरा निवासी सुमरन शर्मा के यहां दोपहर में एक बड़ी मछली पकड़ गयी थी .जिसे मसौढ़ी लाया गया था . यहीं मछली बनी थी . सभी मछली खाकर अपने घर लौट रहे थे .धनंजय उक्त स्काॅर्पियो से सभी को घर छोड़ने के लिए जा रहा था कि हादसा हो गया.बताया जाता है कि स्काॅर्पियो पर सवार सभी बालू व्यवसायी हैं . थानाध्यक्ष ने बताया कि जख्मी तीन अन्य लोगों में मतेंद्र शर्मा व रविशंकर शर्मा का इलाज अनुमंडल अस्पताल में कराया जा रहा है. वहीं एक अन्य जख्मी का अभी पता नहीं चल पाया है .
उन्होंने बताया कि जेसीबी का चालक भी जख्मी है. हालांकि, वह जख्मी हालत में ही फरार हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




