पटना : पीजी नामांकन काउंसेलिंग में छात्रों का हंगामा
Updated at : 18 Dec 2018 3:32 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (पीपीयू) मुख्यालय में पीजी नामांकन के लिए काउंसेलिंग में वहां पहुंचे छात्रों ने जम कर हंगामा किया. छात्रों को सुबह 11 बजे बुलाया गया था, लेकिन करीब साढ़े 12 बजे तक वहां काउंसेलिंग शुरू नहीं की गयी. इस दौरान छात्रों को किसी भी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी जा रही […]
विज्ञापन
पटना : पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (पीपीयू) मुख्यालय में पीजी नामांकन के लिए काउंसेलिंग में वहां पहुंचे छात्रों ने जम कर हंगामा किया. छात्रों को सुबह 11 बजे बुलाया गया था, लेकिन करीब साढ़े 12 बजे तक वहां काउंसेलिंग शुरू नहीं की गयी.
इस दौरान छात्रों को किसी भी प्रकार की कोई सूचना नहीं दी जा रही थी. करीब डेढ़ घंटे तक लगातार खड़े रहने के बाद छात्रों ने अपना आपा खो दिया और हंगामा करने लगे. बाद में माइक से अनाउंसमेंट होने के बाद छात्र शांत हुए. इसके बाद छात्रों को बारी-बारी से काउंसेलिंग के लिए बुलाया गया.
पीजी में बॉटनी, हिंदी, मनोविज्ञान, केमिस्ट्री, कॉमर्स, इकोनोमिक्स, अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास, गणित, राजनीति शास्त्र, जूलॉजी, फिजिक्स विषयों की काउंसेलिंग की जा रही है. काउंसेलिंग अभी दो दिन और जारी रहेगी.
अधिक छात्रों के आने से हुई परेशानी : छात्रों ने बताया कि काउंसेलिंग को लेकर कोई भी स्पष्ट सूचना नहीं दी जा रही थी कि किस विषय के किस छात्र को कब आना है. इस संबंध में विवि के पीआरओ डॉ बीके मंगलम ने बताया कि एक साथ बड़ी संख्या में छात्रों के आ जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई.
उनका कहना था कि अखबारों के माध्यम से यह सूचना दी गयी थी कि सोमवार को सिर्फ सौ क्रमांक तक के छात्रों की काउंसेलिंग होगी, लेकिन एक साथ सभी छात्रों के पहुंचने के बाद यह समस्या उत्पन्न हुई.
आज और कल भी होगी काउंसेलिंग, बुधवार को जारी होगी चयन की पहली सूची
छात्रों की काउंसेलिंग मंगलवार व बुधवार को भी होगी. सिर्फ संबंधित विषय में ग्रेजुएट छात्र ही काउंसेलिंग में शामिल हो सकते हैं.
किसी अन्य विषय में ग्रेजुएशन होने पर किसी दूसरे विषय से छात्र पीजी नहीं कर सकते हैं. साथ ही छात्रों को यह भी हिदायत दी गयी है कि वे अपने निर्धारित क्रम को वेबसाइट या विज्ञापन में देख कर ही आएं.
हालांकि विवि ने सोमवार को बड़ी संख्या में छात्रों को काउंसेलिंग के बाद मिलने वाली पर्ची नहीं दी और इसके लिए मंगलवार को बुलाया है. मंगलवार को भी भीड़ होने का अनुमान है. बुधवार को काउंसेलिंग के बाद चयनित छात्रों की पहली सूची जारी कर दी जायेगी. सीटें खाली रहने पर दूसरी सूची भी जारी की जा सकती है.
1210 छात्रों का नामांकन के लिए चयन
पीपीयू में पीजी के काउंसेलिंग में सोमवार को कुल चौदह विषयों के लिए 1450 छात्र-छात्राओं की काउंसेलिंग हुई है जिसमें से 1210 छात्रों का नामांकन के लिए चयन किया गया है.
वहीं जिन छात्रों का डॉक्यूमेंट्स पूरा नहीं है या स्नातक का अंकपत्र नहीं है, उनके लिए सूचना बाद में वेबसाइट पर जारी की जायेगी.
कई छात्रों के पास नहीं है स्नातक की मार्कशीट
वहां कई छात्रों ने बताया कि वे स्नातक में पास हो चुके हैं, लेकिन विवि द्वारा अब तक मार्कशीट अब तक नहीं दी गयी है.
काउंसेलिंग में इसकी मांग की जा रही है. विवि ने दूसरी काउंसेलिंग के संबंध में गंभीरता से विचार करने की बात कही है, ताकि वे मार्कशीट प्रस्तुत कर सकें. अभी उन्हीं का नामांकन होगा, जिनके पास डॉक्यूमेंट हैं.
काउंसेलिंग के वक्त एंट्रेंस टेस्ट (पीजीसेट) का एडमिट कार्ड, ग्रेजुएशन, मैट्रिक सर्टिफिकेट, इंटर मार्कशीट, सीएलसी, कास्ट सर्टिफिकेट व पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




