खेतों में आग लगाये जाने पर CM नीतीश ने जतायी चिंता, कहा- हर हाल में लगे रोक

Updated at :14 Dec 2018 8:09 AM
विज्ञापन
खेतों में आग लगाये जाने पर CM नीतीश ने जतायी चिंता, कहा- हर हाल में लगे रोक

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसानों द्वारा फसल के अवशेष में आग लगाने से वातावरण प्रदूषित होने को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि इस पर हर हाल में रोक लगनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने फसल के अवशेषों को जलाने पर रोक लगाने के लिए अभियान चला कर किसानों को जागरूक करने की […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किसानों द्वारा फसल के अवशेष में आग लगाने से वातावरण प्रदूषित होने को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि इस पर हर हाल में रोक लगनी चाहिए. मुख्यमंत्री ने फसल के अवशेषों को जलाने पर रोक लगाने के लिए अभियान चला कर किसानों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया.

बिहार विकास मिशन के शासी निकाय की पंचम बैठक (तृतीय चरण) की गुरुवार को अध्यक्षता करते हुए नीतीश ने कहा कि पटना और नालंदा में अधिकतर किसान अपने खेतों से फसल काटने के बाद उसके अवशेष में आग लगा रहे हैं, जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है. इस पर हर हाल में रोक लगनी चाहिए, क्योंकि पंजाब और हरियाणा में किसानों द्वारा अपने खेतों में आग लगाये जाने के कारण ही आज दिल्ली की दुर्गति हुई है. उन्होंने कहा कि इसके लिए अभियान चलाकर किसानों को जागरूक करने की आवश्यकता है. कदम न उठाये जाने पर पूरे बिहार में भयावह स्थिति उत्पन्न हो जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन