ePaper

पटना : रोहतास से चोरी स्‍कॉर्पियो पटना में हुई बरामद

Updated at : 13 Dec 2018 8:58 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : रोहतास से चोरी स्‍कॉर्पियो पटना में हुई बरामद

पटना : रोहतास जिले के पिलौथा बाजार से चोरी की गयी स्कार्पियो गाड़ी पटना में बरामद कर ली गयी है. गाड़ी को जीपीएस की मदद से पकड़ा गया. इसमें रोहतास पुलिस की सूचना पर पटना पुलिस कंट्रोल रुम और गर्दनीबाग के थानेदार मनोरंजन भारती के अच्छे तालमेल के कारण गाड़ी बरामद की गयी. इस दौरान […]

विज्ञापन
पटना : रोहतास जिले के पिलौथा बाजार से चोरी की गयी स्कार्पियो गाड़ी पटना में बरामद कर ली गयी है. गाड़ी को जीपीएस की मदद से पकड़ा गया. इसमें रोहतास पुलिस की सूचना पर पटना पुलिस कंट्रोल रुम और गर्दनीबाग के थानेदार मनोरंजन भारती के अच्छे तालमेल के कारण गाड़ी बरामद की गयी. इस दौरान चोरी की गाड़ी लेकर भाग रहा चालक कक्कू भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है.
सबसे बड़ी बात यह है कि इस गाड़ी को शराब तस्करी के लिए चुराया गया था. पूछताछ में चालक ने बताया कि शराब की तस्करी करने वाले गैंग के लोग इस गाड़ी को 50 हजार से एक लाख में खरीदने वाले थे. इसके बाद इस गाड़ी से शराब की तस्करी करते. थानेदार का कहना है कि अहम जानकारी मिली है, चालक से पूछताछ जारी है, कोशिश है कि शराब माफियाओं तक पहुंचा जाये.
छानबीन जारी है. दरअसल रोहतास जिले के पिलौथा बाजार से मंगलवार को सौरभ कुमार की स्कार्पियो गाड़ी चोरी कर ली गयी थी. सौरभ ने इसकी जानकारी पिलौथा थाने को जानकारी दी थी और बताया था कि गाड़ी में जीपीएस लगा हुआ है. इससे काफी मदद मिली. स्थानीय पुलिस को पता चला कि गाड़ी पटना लाया गया है. पिलौथा थाने ने पटना कंट्रोल रुम को जानकारी दी. इस पर वायरलेस सेट पर सूचना प्रसारित की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन