पटना : मार्च से पहले एम्स-दीघा एलिवेटेड रोड का एक लेन हो जायेगा चालू

Updated at : 10 Dec 2018 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : मार्च से पहले एम्स-दीघा एलिवेटेड रोड का एक लेन हो जायेगा चालू

राज्य के पहले आठ लेन सड़क निर्माण का हुआ शिलान्यास दानापुर-मनेर और आरा-मोहनिया सड़क का मेंटेनेंस इस माह से शुरू पटना : एम्स-दीघा एलिवेटेड रोड का एक लेन मार्च से पहले चालू हो जायेगा. दूसरा लेन मई तक चालू होगा. आरा-मोहनिया व दानापुर-मनेर सड़क का मेंटेनेंस काम इस माह में शीघ्र शुरू होगा. दानापुर-मनेर सड़क […]

विज्ञापन
राज्य के पहले आठ लेन सड़क निर्माण का हुआ शिलान्यास
दानापुर-मनेर और आरा-मोहनिया सड़क का मेंटेनेंस इस माह से शुरू
पटना : एम्स-दीघा एलिवेटेड रोड का एक लेन मार्च से पहले चालू हो जायेगा. दूसरा लेन मई तक चालू होगा. आरा-मोहनिया व दानापुर-मनेर सड़क का मेंटेनेंस काम इस माह में शीघ्र शुरू होगा. दानापुर-मनेर सड़क कंक्रीट की बनेगी. ये बातें राज्य की पहली आठ लेन सड़क सगुना मोड़ से डीआरएम ऑफिस दानापुर सहित अन्य दो सड़कों के निर्माण का शिलान्यास करने के बाद पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने कही.
दानापुर-खगौल पथ में सगुना मोड़ से दानापुर के अलावा सरारी से शिवाला चौक व रेडिएंट स्कूल से उसरी चौक भाया विजय सिंह यादव पथ के फोर लेन निर्माण का शिलान्यास किया. मौके पर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामकृपाल यादव, दानापुर की विधायक आशा सिन्हा, राज्य महिला आयोग की सदस्य ऊषा विद्यार्थी व पूर्व सांसद विजय सिंह यादव सहित अन्य उपस्थित थे.
बिहटा-दानापुर बनेगा फोर लेन एलिवेटेड रोड : बिहटा एयरपोर्ट सुगमता से पहुंचने के लिए दानापुर से बिहटा के बीच एनएचएआई फोर लेन एलिवेटेड रोड बनायेगी. साथ ही वर्तमान सड़क के चौड़ीकरण के लिए दानापुर जंक्शन के समीप रेलवे से वहां बने सरकारी क्वार्टर का एक पार्ट देने का आग्रह किया गया है. इस पर रेलवे ने अपनी सहमति दे दी है. इससे नीचे व ऊपर दोनों सड़क से लोग बिहटा जा सकेंगे.
पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि पटना का विस्तार पश्चिम में अधिक हो रहा है. दानापुर सहित आसपास के क्षेत्रों में सड़क विस्तार के लिए नगर परिषद व ग्रामीण कार्य विभाग को सड़कों का एनओसी उपलब्ध कराने को लिखा गया है. ताकि, पथ निर्माण विभाग सड़क अधिग्रहण कर सके. सड़कों का निर्माण निर्धारित समय पर होगा. मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने राज्य में सड़कों के विकास के लिए 54,700 करोड़ दिये, जिससे सारा काम हो रहा है.
नयी रोड मेंटेनेंस पॉलिसी लागू : नयी रोड मेंटेनेंस पॉलिसी लायी गयी है. 2019 से अब सात साल तक सड़कें दुरुस्त रहेगी. उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण उनका व्यक्तिगत नहीं है. इसमें सभी लोगों के सहयोग की आवश्यकता है. इसके लिए जरूरी है.
रिंग रोड की बन रही डीपीआर
पटना व आसपास के शहरों में सुगम यातायात के लिए बननेवाले रिंग रोड का डीपीआर तैयार हो रहा है. रिंग रोड बिहटा से शुरू होकर दनियावां, फतुहा, कच्ची दरगाह, बिदुपुर, हाजीपुर, सोनपुर, दीघा सेतु पार कर गंगा किनारे शेरपुर होते हुए लोग बिहटा पहुंचेंगे. सोनपुर व दीघा में बने टू लेन पुल के बगल में फोर लेन पुल निर्माण की स्वीकृति केंद्र ने दी है.
साढ़े चार साल में एक लाख 69 हजार किलोमीटर सड़क का हुआ निर्माण : रामकृपाल : केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि मोदी सरकार में एक लाख 69 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों का निर्माण हुआ. प्रत्येक दिन 134 किलोमीटर सड़कें बनती है, जबकि पूर्ववर्ती सरकार में मात्र 75 किलोमीटर सड़क का निर्माण होता था. दियारा इलाके के 18 हजार गांव में बिजली पहुंचाने का काम केंद्र सरकार ने किया है.
तीन सड़कों का हुआ शिलान्यास
जगह किमी खर्च समय (माह)
सगुना मोड़ से डीआरएम ऑफिस आठ लेन 4़ 05 57़ 87 करोड़ 20
सरारी गुमटी से शिवाला चौक फोर लेन 2़ 40 11़ 51 करोड़ 15
रेडिएंट स्कूल से उसरी चौक फोर लेन 4़ 20 29़ 03 करोड़ 18
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन