बीएसएससी इंटर स्तरीय परीक्षा का पर्चा मोबाइल पर वायरल, जांच का आदेश, आज के पेपर भी लीक होने की अफवाह
Updated at : 09 Dec 2018 6:58 AM (IST)
विज्ञापन

परीक्षा स्थगित करने से इन्कार पटना : राज्य में बीएसएससी इंटर स्तरीय परीक्षा में पर्चा लीक होने की खबर है. प्रश्न पत्र कई लोगों के मोबाइल पर वायरल हुआ है. इसकी सूचना आयोग को भी मिली है. आयोग ने उक्त मामले को नोडल ऑफिसर से जांच की बात कही है. औरंगाबाद में एक छात्र के […]
विज्ञापन
परीक्षा स्थगित करने से इन्कार
पटना : राज्य में बीएसएससी इंटर स्तरीय परीक्षा में पर्चा लीक होने की खबर है. प्रश्न पत्र कई लोगों के मोबाइल पर वायरल हुआ है. इसकी सूचना आयोग को भी मिली है. आयोग ने उक्त मामले को नोडल ऑफिसर से जांच की बात कही है. औरंगाबाद में एक छात्र के द्वारा बुकलेट लेकर भाग जाने की बात सामने आयी है. आयोग के सचिव योगेंद्र राम के अनुसार संभव है कि उक्त छात्र के द्वारा मोबाइल पर फोटो खींच कर उसे वायरल किया गया है. उसकी जांच चल रही है.
हालांकि उन्होंने परीक्षा स्थगित करने या आगे परीक्षा नहीं होने जैसी किसी बात से इन्कार किया. उन्होंने कहा कि इसका परीक्षा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा. ज्ञात हो कि बीएसएससी की परीक्षा आठ से 10 दिसंबर तक ली जानी है.
डीएम ने बताया अफवाह : औरंगाबाद में प्रथम पाली के पेपर लीक होने की चर्चा सरेआम रही. सोशल मीडिया पर तेजी के साथ हुए पेपर वायरल ने चर्चाओं को जन्म दिया. किसी ने नवादा से पेपर लीक होने की बात कही, तो किसी ने गया व औरंगाबाद से. हालांकि जिलाधिकारी राहुल रंजन महिवाल ने औरंगाबाद से प्रश्नपत्र वायरल होने की बात को पूरी तरह नकार दिया और महज अफवाह बताया.
परीक्षा केंद्र से प्रश्न पत्र लेकर चला गया परीक्षार्थी : शास्त्रीनगर थाने के पुनाईचक स्थित रामलखन सिंह उच्च विद्यालय में बीएसएससी इंटर स्तरीय परीक्षा के दौरान पहली पाली में संजीव उरांव नाम का एक परीक्षार्थी प्रश्न पत्र लेकर चला गया. हालांकि उसने अपनी आंसर शीट वहीं छोड़ दी. बताया जाता है कि वह परीक्षा खत्म होने के दस मिनट पूर्व प्रश्न पत्र लेकर निकल गया. इस संबंध में परीक्षा केंद्र पर तैनात मजिस्ट्रेट नीरा शर्मा ने शास्त्रीनगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. परीक्षा में रीजनिंग रहा टफ : बीएसएससी इंटर स्तरीय परीक्षा शनिवार को दो सीटिंग में संपन्न हुई. पहले सीटिंग की परीक्षा 9:30 से 11:30 तक हुई.
छात्रों ने बताया कि कुल 150 प्रश्न थे जिसमें 75 जीएस, 25 मैथ, 50 रीजनिंग व करेंट के प्रश्न थे. जीएस में स्थानीय प्रश्न, रीजनिंग में सीरीज के प्रश्न कठिन थे. हालांकि साइंस के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान थे. सेकेंड सीटिंग में 100 जीएस के प्रश्न, 20 मैथ, 30 रीजनिंग के प्रश्न थे. मैथ से लाभ-हानी से प्रश्न ज्यादा थे. जीएस में परंपरागत प्रश्न अधिक थे.
करेंट में खेल के प्रश्न अधिक थे. मैथ थोड़ा कठिन था. परीक्षा विशेषज्ञ डॉ एम रहमान ने बताया कि जिन छात्रों ने 90 प्रश्न का सही उत्तर दिया होगा उनका प्रारंभिक परीक्षा में रिजल्ट हो जायेगा. तीन दिनों तक यह परीक्षा जारी रहेगी. सोमवार को अंतिम परीक्षा होगी. हर दिन दो सीटिंग होगी. कुल 18 लाख 57 हजार चार सौ साठ छात्र-छात्राएं परीक्षार्थी हैं. प्रतिदिन 6,52,000 लोग परीक्षा दे रहे हैं. जिसमें एक सीटिंग में 3 लाख 26 हजार छात्र परीक्षा दे रहे हैं. शनिवार को पचास प्रतिशत छात्र ही अपीयर हुए. परीक्षा कुल 571 केंद्रों पर हो रही है.
कदाचार करते पकड़े गये कई अभ्यर्थी
कदाचार में गिरफ्तार अभ्यर्थियों पर एफआईआर
आज के पेपर भी लीक होने की अफवाह
पटना : बीएसएससी इंटर स्तरीय परीक्षा रविवार को भी होनी है. रविवार के पेपर के सोशल मीडिया पर वायरल होने की अफवाह है. हालांकि बीएसएससी ने किसी भी तरह के पेपर लीक से इंकार किया है. हां, यह जरूर कहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल पेपर आयोग में भी पहुंचा है और वे उसकी जांच करा रहे हैं. जांच के बाद यह स्पष्ट हो जायेगा कि पेपर सही है या गलत. जब तक जांच नहीं हो जाती पुष्टि नहीं की जा सकती.
रेलवे परीक्षा में दूसरे को बैठा कर नकल कराने वाला गिरोह पकड़ाया
लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ ने रेलवे भर्ती बोर्ड की समूह-डी पद की परीक्षा में अभ्यर्थी की जगह दूसरे व्यक्ति को बैठा कर नकल कराने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. गिरोह का सरगना सहित दस लोगों को गिरफ्तार किया है.
सरगना बिहार का रहने वाला है. गिरोह के सदस्यों को कानपुर नगर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र से शुक्रवार की रात पकड़ा गया. उनके कब्जे से 11 मोबाइल फोन, 21 प्रवेश पत्र, एक फर्जी वोटर आइडी, पांच खाली चेक, तीन ड्राइविंग लाइसेंस, एक पेटीएम कार्ड, 19 आधार कार्ड, छह एटीएम कार्ड, तीन पैन कार्ड, एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक होंडा स्कूटी व 56260 रुपये नकद बरामद हुए हैं.
ऐसे हुई गिरफ्तारी
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि परीक्षा में यूपी के विभिन्न जनपदों में उम्मीदवारों के स्थान पर साल्वर बैठाने वाला गैंग सक्रिय है. यह गैंग प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक कर और साल्वर बैठा कर अभ्यर्थियों से मोटी रकम ले रहा है. हर अभ्यर्थी से पांच से छह लाख रुपये लिये जाते थे.
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में यह बात सामने आयी कि इस गैंग का मुख्य सरगना रंजीत यादव है, जो पटना के महेंद्रू मोहल्ला में पोस्ट ऑफिस के पास किराये का कमरा लेकर रहता है. वहीं से अपने गैंग का संचालन करता है. रंजीत मूल रूप से जिला बिहार के मधुबनी का रहने वाला है. रंजीत ने हर उस राज्य में अपना एक समूह बना रखा है, जहां पर परीक्षा होती है. यह गैंग के सदस्य साल्वर को पैसे देकर लाते हैं और परीक्षा देने तक उसकी निगरानी भी करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




