पटना : सरकार के काम से लोगों को अवगत करायेगा जागरूकता रथ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Dec 2018 6:46 AM
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखा कर जागरूकता रथ को किया रवाना पटना : नीतीश सरकार द्वारा किये गये कार्यों के संबंध में लोगों को गांव-गांव तक जागरूकता रथ अवगत करायेगा. मुख्यमंत्री के सात निश्चय में शामिल योजनाओं सहित अन्य कामों के बारे में लोगों को जानकारी दी जायेगी. मुख्यममंत्री नीतीश कुमार ने संवाद भवन के […]
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखा कर जागरूकता रथ को किया रवाना
पटना : नीतीश सरकार द्वारा किये गये कार्यों के संबंध में लोगों को गांव-गांव तक जागरूकता रथ अवगत करायेगा. मुख्यमंत्री के सात निश्चय में शामिल योजनाओं सहित अन्य कामों के बारे में लोगों को जानकारी दी जायेगी. मुख्यममंत्री नीतीश कुमार ने संवाद भवन के समक्ष सभी 38 जिलों के लिए हरी झंडी दिखा कर जागरूकता रथ को रवाना किया.
पहले चरण में प्रखंड स्तर तक जागरूकता रथ जाकर लोगों को योजनाओं व उससे संबंधित कार्यों के बारे में जानकारी देगा. दूसरे चरण में गांव व हाट/बाजार तक लोगों के बीच संदेश पहुंचाने का काम करेगा. जागरूकता रथ के साथ कला जत्था के कलाकार गांव-गांव जाकर गीतों व नुक्कड़ नाटक द्वारा जानकारी देंगे. सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों के संबंध में विशेष कर समाज सुधार यथा शराबबंदी, दहेज प्रथा उन्मूलन, बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में उठाये गये कदम के प्रति लोगों को जागरूक किया जायेगा. इससे पहले मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद के सामने कार्यक्रम स्थल पर सूचना व जन संपर्क विभाग के सचिव मनीष कुमार वर्मा ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत किया.
मुख्यमंत्री ने कला जत्था द्वारा प्रस्तुत दहेज उन्मूलन के खिलाफ नुक्कड़ नाटक भी देखा. साथ ही कलाकारों ने बढ़ते बिहार को लेकर नया बिहार गीत भी प्रस्तुत किया. मौके पर मुख्य सचिव दीपक कुमार, पटना के डीएम कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
विकास के कार्यों की लेखनी से सजा है रथ
सरकार द्वारा विकास के लिए किये जा रहे कार्यों की लेखनी से जागरूकता रथ को सजाया गया है. रथ के सामने विकास का काम नाम दिया गया है. इwसमें सात निश्चय सहित अन्य क्षेत्रों में हुए काम के बारे में स्लोग्न के साथ अन्य चीजों का उल्लेख है. जागरूकता रथ सभी 38 जिलों में भ्रमण करेगा.
दिखायी जायेगी फिल्म
जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को लगभग एक घंटे की फिल्म दिखायी जायेगी. यह फिल्म सरकार के सात निश्चय में शामिल योजनाओं के अलावा पथ निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा, वंचित वर्गों के उत्थान,प्रशासनिक सुधार, सामाजिक सुधार, कृषि सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों को लेकर तैयार की गयी है.
इसमें सरकार द्वारा किये गये कार्यों को समेकित रूप से प्रदर्शित किया जायेगा. सरकार का घर-घर बिजली पहुंचाने का सपना पूरा करना, महिला सशक्तिकरण, हर घर नल का जल, कौशल विकास, एससी/एसटी/ओबीसी/अल्पसंख्यक वर्गों के उत्थान के लिए किये जा रहे कार्यों का भी उल्लेख है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










