एग्जिट पोल भाजपा के बोरिया-बिस्तर बंधने का है संकेत : सदानंद सिंह
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2018 7:22 PM
पटना : बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा है कि पांच राज्यों के विधानसभाओं के हुए चुनाव के बाद आये एग्जिट पोल भाजपा के बोरिया-बिस्तर बंधने का संकेत देता है. यदि ऐसा होता है तो यह एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के हित में होगा. भारत गंगा-जमुनी संस्कृति का पोषक एक सहिष्णु देश […]
पटना : बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा है कि पांच राज्यों के विधानसभाओं के हुए चुनाव के बाद आये एग्जिट पोल भाजपा के बोरिया-बिस्तर बंधने का संकेत देता है. यदि ऐसा होता है तो यह एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के हित में होगा. भारत गंगा-जमुनी संस्कृति का पोषक एक सहिष्णु देश है. यहां संविधान सर्वोपरि है, न कि किसी पार्टी या संगठन की विचारधारा. उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के रुझानों के अनुसार कांग्रेस इन सभी पांचों राज्यों में भाजपा को मात देती नजर आ रही है. भाजपा इन राज्यों के चुनावों को तथाकथित रूप से 2019 के आम चुनाव का सेमीफाइनल के रूप में प्रचारित-प्रसारित कर रही थी.
सदानंद सिंह ने कहा कि भाजपा चुनाव जीतने के तिकड़म में शुरू से लगी रही. छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान के चुनावों में ईवीएम, वीवीपेट मशीनों का अधिक खराब होना, होटलों, रास्तों में ईवीएम का पाया जाना, दो-तीन दिन बाद भी मशीनों का जमा होने के लिए आना, स्ट्रांग रूम में अनावश्यक और अनधिकृत रूप से कर्मचारियों और तकनीशियनों का प्रवेश होना आदि अनेक घटनाएं हुई जिन पर सवाल उठे. बावजूद इसके एग्जिट पोल का भाजपा के विरुद्ध जाना, उसके प्रति जनता की नाराजगी को ही दर्शाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










