मनेर में हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद महिलाओं ने किया थाने का घेराव, अभियुक्तों को कड़ी सजा देने की उठी मांग

Updated:
विज्ञापन
महिलाओं ने किया थाने का घेराव

महिलाओं ने किया थाने का घेराव

Patna Women Protest: मनेर थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री विकास कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीण महिलाओं ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया. उन्होंने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की.

विज्ञापन

Patna Women Protest: पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में राजमिस्त्री विकास कुमार की संदिग्ध मौत के मामले में दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीण महिलाओं ने थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया. महिलाओं ने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने और फांसी की सजा देने की मांग की. हालांकि पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद महिलाओं को समझा-बुझाकर शांत कराया और उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर वापस घर भेज दिया.

खेत में संदिग्ध हालत में मिला था राजमिस्त्री का शव

दो दिन पूर्व महिनावा बांध के समीप खेत में राजमिस्त्री विकास कुमार का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले आरोपी गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं दूसरे आरोपी गांव के ही मोहम्मद मंगरु को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

महिलाओं ने थाने में किया प्रदर्शन

दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मनेर थाना पहुंचीं और थाना परिसर का घेराव करते हुए प्रदर्शन किया. महिलाओं का आरोप था कि पुलिस प्रशासन आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों को कड़ी सजा नहीं दिलाई गई तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा. प्रदर्शन के दौरान काफी देर तक थाना परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही. महिलाओं ने गिरफ्तार आरोपियों के लिए कठोर सजा की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई.


Image

पुलिस ने कार्रवाई का दिया भरोसा

मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि ग्रामीण महिलाएं थाना पहुंची थीं, जिन्हें समझाकर और मामले में विधिसम्मत कार्रवाई का भरोसा देकर वापस भेज दिया गया है. उन्होंने बताया कि एक दिन पूर्व आरोपी गुलशन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि दूसरे आरोपी मोहम्मद मंगरु को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.

बंटी यादव मर्डर केस: मुख्य आरोपी रवीश उर्फ बीसी का एनकाउंटर, पुलिस ने पैर में मारी गोली


विज्ञापन
Suaib Khan Maner

लेखक के बारे में

By Suaib Khan Maner

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन