तेजस्वी ने गिरिराज सिंह पर बोला हमला, कहा- ''सबका सब्र ठीक है इसलिए आप जैसों का सब्र टूट रहा है''

पटना : अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले भाजपा नेता और सांसद गिरिराज सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गये हैं. इस बार लालू यादव के छोटे पुत्र और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर गिरिराज सिंह के दिये गये बयान को लेकर निशाना साधा है. गिरिराज […]
पटना : अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले भाजपा नेता और सांसद गिरिराज सिंह एक बार फिर चर्चा में आ गये हैं. इस बार लालू यादव के छोटे पुत्र और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर गिरिराज सिंह के दिये गये बयान को लेकर निशाना साधा है. गिरिराज सिंह के राम मंदिर निर्माण वाले बयान पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है और ट्वीट कर गिरिराज सिंह पर निशाना साधा है.
सबका सब्र ठीक है इसलिए आप जैसों का सब्र टूट रहा है।पहले अपना और अपने परिवार के सब्र का बाँध तो हिंदुओं को तोड़कर दिखाइए।देखते है कैसा सैलाब आता है?
4.5 साल में आपकी सरकार के कुकर्मों ने जनता को रुला-रुलाकर उनकी आँखों का पानी भी सुखा दिया है। विकास और रोटी-रोज़गार की बात किजीए। https://t.co/Ax65mcTEbQ
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 2, 2018
तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में लिखा है- ‘सबका सब्र ठीक है इसलिए आप जैसों का सब्र टूट रहा है. पहले अपना और अपने परिवार के सब्र का बांध तो हिंदुओं को तोड़कर दिखाइए. देखते हैं कैसा सैलाब आता है? ‘4.5 साल में आपकी सरकार के कुकर्मों ने जनता को रुला-रुलाकर उनकी आंखों का पानी भी सूखा दिया है. विकास और रोटी-रोजगार की बात कीजिए.
दरअसल, तेजस्वी का ये बयान गिरिराज सिंह के उस बयान के बाद आया है जिसमें उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के मुद्दे पर कहा था कि अब हिंदुओं का सब्र टूट रहा है. मुझे भय है कि हिंदुओं का सब्र टूटा तो क्या होगा? गिरिराज सिंह ने कहा था कि मुगल काल से ही हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया गया. फिर हिंदुओं को खंड-खंड में बांटने के लिए जात-पात की गंदी राजनीति की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




