पटना : सीएम को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं : सुशील मोदी
Updated at : 01 Dec 2018 7:57 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है, पहली बार विधायक बनने वाले तेजस्वी प्रसाद यादव की इतनी काबिलियत नहीं है कि वे मुख्यमंत्री के काम का मूल्यांकन कर सकें. लेकिन, अगर वे बिहार के वर्स्ट परफाॅर्मिंग एक्स सीएम का अवार्ड देना चाहें तो यह पुरस्कार वे अपने माता-पिता को अवश्य दे […]
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है, पहली बार विधायक बनने वाले तेजस्वी प्रसाद यादव की इतनी काबिलियत नहीं है कि वे मुख्यमंत्री के काम का मूल्यांकन कर सकें.
लेकिन, अगर वे बिहार के वर्स्ट परफाॅर्मिंग एक्स सीएम का अवार्ड देना चाहें तो यह पुरस्कार वे अपने माता-पिता को अवश्य दे सकते हैं. जिनके 15 साल के शासन में कई नरसंहार और दंगे हुए. दलितों-अल्पसंख्यकों की पीढ़ियां तबाह कर गये. गुड गवर्नेंस और ईमानदारी के लिए जिस नीतीश कुमार को 2010 में फोर्ब्स इंडिया के पर्सन आॅफ द ईयर अवार्ड सहित राष्ट्रीय ख्याति के कई पुरस्कार मिल चुके हैं. उन्हें राजद के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




