पटना :ललन ने कहा, अकेले आदमी की पार्टी नहीं है रालोसपा

Updated at : 27 Nov 2018 9:34 AM (IST)
विज्ञापन
पटना  :ललन ने कहा, अकेले आदमी की पार्टी नहीं है रालोसपा

उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ खोला मोर्चा पटना :केंद्रीय राज्यमंत्री और रालोसपा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें उनके घर में ही लगातार मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं. पहले से ही नाराज चल रहे विधायक ललन पासवान ने अब खुलकर उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा पार्टी में अकेले बचे हैं और […]

विज्ञापन
उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ खोला मोर्चा
पटना :केंद्रीय राज्यमंत्री और रालोसपा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की मुश्किलें उनके घर में ही लगातार मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं. पहले से ही नाराज चल रहे विधायक ललन पासवान ने अब खुलकर उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा है कि उपेंद्र कुशवाहा पार्टी में अकेले बचे हैं और एक अकेले व्यक्ति की यह पार्टी नहीं हो सकती है.
आज की तारीख में दोनों एमपी और तीनों विधायक उनके साथ नहीं हैं. सोमवार को शहर के एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में विधायक ललन पासवान और उनके गुट के अन्य नेताओं ने कहा कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी में हमलोग पहले से हैं और आगे भी रहेंगे. यह पार्टी उनकी है और वे उपेंद्र कुशवाहा को अपना अध्यक्ष नहीं मानते हैं. उपेंद्र अगर एनडीए में अपमान समझते हैं, तो सबसे पहले उन्हें केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने आज तक राजनीतिक जीवन में कभी किसी अमर्यादित शब्द का प्रयोग किसी के बारे में नहीं किया. सीएम ऐसा नहीं कर सकते हैं.
विधायक ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा एनडीए के लिए म्यूजियम में रखने की वस्तु हो चुके हैं. महाकवि दिनकर की रश्मिरथी कविता का ठीक से उन्होंने अध्ययन नहीं किया है. अगर दिनकर के बारे में ज्ञान होता, तो भाजपा को सलाम करने से पहले केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देते. महासचिव समेत 17 जिलों में जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदों पर नये लोगों के मनोनयन की घोषणा की गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन