ePaper

राहुल गांधी का गोत्र बताये जाने के बाद तेज हुई सियासी हलचल, केंद्रीय मंत्री ने ली चुटकी, ...जानें क्या कहा?

Updated at : 27 Nov 2018 7:47 AM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी का गोत्र बताये जाने के बाद तेज हुई सियासी हलचल, केंद्रीय मंत्री ने ली चुटकी, ...जानें क्या कहा?

पटना : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राजस्थान के पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में संकल्प करने के दौरान गोत्र बताये जाने के बाद सियासी हलचल तेज हो गयी है. भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिना कुछ कहे बॉलीवुड की एक फिल्म का अंश ट्वीट करते हुए सिर्फ लिखा है- ‘गोत्र!’. जानकारी के […]

विज्ञापन

पटना : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राजस्थान के पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में संकल्प करने के दौरान गोत्र बताये जाने के बाद सियासी हलचल तेज हो गयी है. भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिना कुछ कहे बॉलीवुड की एक फिल्म का अंश ट्वीट करते हुए सिर्फ लिखा है- ‘गोत्र!’.

जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्‍थान में चुनावी रैली के दौरान सोमवार को अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर अकीदत के फूल और चादर पेश कर जियारत की. इसके बाद वह पुष्कर स्थित ब्रह्मा मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे. पूजा के दौरान संकल्प लेते हुए उन्‍होंने खुद को कौल ब्राह्मण बताया और अपने गोत्र का भी खुलासा किया. उन्‍होंने संकल्‍प करते हुए अपना गोत्र दत्तात्रेय और खुद को कौल ब्राह्मण बताया. मालूम हो भाजपा की ओर से राहुल गांधी के गोत्र का खुलासा करने की मांग लगातार की जाती रही है. राहुल गांधी द्वारा गोत्र का खुलासा किये जाने के बाद सियासी हलचल तेज हो गयी है.

भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिना किसी का नाम लिये बॉलीवुड फिल्म ‘जॉली एलएलबी-2’ का अंश ट्वीट कर राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने ट्वीट में सिर्फ ‘गोत्र!’ लिखते हुए इस फिल्म का अंश ट्वीट किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन