बिहार में ठप रही ओपीडी सेवा, आरा में पांच की मौत, डॉक्टरों की हड़ताल खत्म आज से होगा इलाज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Nov 2018 7:24 AM (IST)
विज्ञापन

पांच दिनों का अल्टीमेटम देने के बाद डॉक्टरों ने तोड़ी हड़ताल पटना : तीन दिन तक हड़ताल पर रहे सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त हो गयी है. यानी शनिवार से डॉक्टर अपने काम पर लौट जायेंगे. बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के पदाधिकारियों ने गांधी मैदान स्थित आईएमए हाल में एक बैठक की. बैठक से […]
विज्ञापन
पांच दिनों का अल्टीमेटम देने के बाद डॉक्टरों ने तोड़ी हड़ताल
पटना : तीन दिन तक हड़ताल पर रहे सरकारी डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त हो गयी है. यानी शनिवार से डॉक्टर अपने काम पर लौट जायेंगे.
बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भासा) के पदाधिकारियों ने गांधी मैदान स्थित आईएमए हाल में एक बैठक की. बैठक से पहले भासा के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे और प्रधान सचिव सहित आला अधिकारियों से मुलाकात की और अपनी मांग का ज्ञापन दिया. भोजपुर के डीएम के खिलाफ एकजुट हुए डॉक्टरों ने रात 9 से 10:30 बजे तक संयुक्त बैठक की.
इस बैठक के बाद डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त कर दी. डॉक्टरों ने स्वास्थ्य विभाग को पांच दिनों का समय दिया है. भासा के महासचिव डॉ रणजीत कुमार व आईएमए के वरीय उपाध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने बताया कि पांच दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है. अगर पांच दिन के अंदर दोषी भोजपुर के डीएम के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गयी तो एक दिसंबर को बैठक कर फिर से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया जा सकता है. वहीं डॉ रणजीत ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने मामले की जांच करने की भरोसा दिया है. मंत्री ने कहा कि डॉक्टरों की मांगों पर विचार किया जायेगा. स्वास्थ्य मंत्री मामले की जांच के लिए एक जांच टीम गठन कर मामले की जांच कराने के आदेश जारी करेंगे.
आरा : राज्य में ठप रही ओपीडी सेवा, आरा में पांच की मौत
आरा : भोजपुर डीएम के खिलाफ विरोध में उतरे राज्य के डॉक्टरों की हड़ताल तीसरे दिन तो टूट गयी पर राज्य के अस्पतालों की ओपीडी सेवा पूरी तरह से बाधित रही.
भोजपुर जिले में पांच लोगों की जान चली गयी. हड़ताल के कारण पहले ही दिन एक महिला और एक नवजात की जान चली गयी. अब तक पांच लोगों को इलाज के अभाव में जान से हाथ धोना पड़ा है. पांच मौतों के संबंध में जिला प्रशासन का कहना है कि जितने लोगों की मौत हुई है वे कहीं न कहीं निजी क्लिनिक से रेफर होकर गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल पहुंचे थे, जिसके कारण मौत हुई है.
वहीं राजधानी के पीएमसीएच व आईजीआईएमएस में कमोबेश मरीजों का इलाज हुआ लेकिन छोटे अस्पतालों के ओपीडी नहीं चलने से स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह चरमरा गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




