पटना : ‘लालू 30 साल से संघ व भाजपा के खिलाफ कर रहे हैं दुष्प्रचार’ : सुशील मोदी
Updated at : 22 Nov 2018 6:04 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लालू प्रसाद 30 साल से संघ व भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं. वे अल्पसंख्यकों को डरा कर वोट लेते रहे हैं. संपत्ति का लालच इतना कूट-कूट कर भरा है कि चारा घोटाले से लेकर होटल घोटाला तक कर डाला. प्रतिशोध लेने […]
विज्ञापन
पटना : उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि लालू प्रसाद 30 साल से संघ व भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं. वे अल्पसंख्यकों को डरा कर वोट लेते रहे हैं. संपत्ति का लालच इतना कूट-कूट कर भरा है कि चारा घोटाले से लेकर होटल घोटाला तक कर डाला. प्रतिशोध लेने के लिए उनके राज में सैंकड़ों लोग मारे गये और ब्लैकमेलिंग के बल पर बिहार में अपहरण उद्योग पनपा. वे किस सिद्धांत की बात कर रहे हैं.
जेपी, लोहिया के सिद्धांतों को छोड़ कर स्वार्थों से समझौता करते समय तो वे फांसी पर नहीं चढ़े. एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेल से लेकर लाखों करोड़ के कोल ब्लाॅक घोटाला तक में मनमोहन सिंह को कहीं काला नजर नहीं आया. लेकिन एनडीए सरकार में एक साल के भीतर शीर्ष स्तर की 74 बैठकों में लिए गए फैसलों के आधार पर वायुसेना के हित में हुए राफेल विमान सौदे में उन्हें केवल काला नजर आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




